न्यूज

भारतेंदु हरिश्चंद्र की 176वी जयंती आयोजित

 

उच्च माध्यमिक विद्यालय देवारी सदर दरभंगा के परिसर में दिनांक 9 सितंबर 2025 को भारतेंदु हरिश्चंद्र की 176वी जयंती आयोजित की गई।

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक डॉक्टर चंद्र मोहन पोद्दार ने कहा की भारतेंदु हरिश्चंद्र आधुनिक हिंदी के पिता थे उन्होंने खड़ी बोली के विकास में अभूतपूर्व योगदान दिया उनके द्वारा सर्वप्रथम हिंदी की साहित्यिक पत्रिका कवि वचन सुधा का प्रकाशन हुआ वह मातृभाषा के विकास पर जोर देते थे। उन्होंने

हिंदी साहित्य के गद्य और पद्य दोनों विधा के विकास में अभूतपूर्व योगदान दिया ।

 

इस अवसर पर 9वीं से 12वी के छात्र छात्राओं के बीच FLN kit का वितरण किया गया जिसमें प्रत्येक छात्र छात्राओं को बैग और 5 कॉपी दिया गया।

प्रधानाध्यापक डॉ चन्द्र मोहन पोद्दार ने बताया कि सरकार गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा हेतु विद्यालय में भरपूर सुविधा प्रदान कर रही है। नियमित विद्यालय आने वाले छात्रों को अपनी शिक्षा में बेहतर परिणाम हासिल करा ने हेतु सरकार और विद्यालय संकल्पित है।

 

मौके पर शिक्षक श्री संजन कुमार चौधरी, श्री कैलाश कुमार मुखिया, श्री मनीष कुमार, श्रीमती फरहदीबा रब्बानी, श्रीमती कुंती देवी ने भी छात्र छात्राओं को संबोधित किया और विद्यालय नियमित आने को प्रेरित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button