अंजलि एवं शिवांगी सिंह के छठ गीत के साथ अष्टभुजी महोत्सव पिपरा का हुआ समापन

औरंगाबाद 31/1/26, बारुण प्रखंड के ग्राम पंचायत पिपरा स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ एवं तीर्थ स्थल अष्टभुजी धाम के प्रांगण में कला संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय अष्टभुजी महोत्सव 2026 के समापन सत्र में स्थानीय कलाकारों ने जलवा बिखेरा और दर्शक दीर्घा में बैठे लोगों को झूमने के लिए बाध्य कर दिया।
बारुण के प्रखंड विकास पदाधिकारी नीरज कुमार के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में समापन सत्र की शुरुआत में सनोज सागर के गायकी ने लोगों के अंदर देश प्रेम की भावना जगा दी। दानिका संगीत महाविद्यालय औरंगाबाद के विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। शिवांगी सिंह एवं अंजली सिंह ने छठ गीत की शानदार प्रस्तुति दी। शिवांगी के भजन छाप तिलक छीन लियो रे गाई तो लोग भाव विह्वल हो गए।
एकल नृत्य में अमिषा गायकवाड , भाव नृत्य में रितिका राज की शानदार प्रस्तुति रही।वहीं सामूहिक गान में होली की शानदार प्रस्तुति की गई।दानिका के डायरेक्टर डॉ रविंद्र कुमार के नेतृत्व में तबला हारमोनियम की संगत में जब तीन ताल को बजाया तो लोग हतप्रभ रह गए।अष्टभुजी माता आयोजन समिति के सभी सदस्यों को पुष्प हार,अंग वस्त्र, प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।साथ ही साथ बीडीओ साहब के साथ बारुण प्रखंड के जितने भी कर्मचारी आए थे उन सभी को अंग वस्त्र एवं पुष्प हार देकर सम्मानित किया गया।मुख्य संरक्षक संजीव कुमार सिंह को विशेष रूप से सम्मानित किया गया उन्हीं के प्रयास से इस स्थल को इतना जल्दी राजकीय महोत्सव का दर्जा दिया गया।नीरज कुमार ने अपने धन्यवाद ज्ञापन के क्रम में बताया कि पिपरा के लोगों ने जिस लग्न के साथ महोत्सव को सफलतापूर्वक किया है वह आने वाले भविष्य में इस स्थल को देश दुनिया के मानचित्र पर स्थापित होने से कोई नहीं रोक सकता है। मौके पर बारुण प्रखंड के कार्यालय सहायक सुरेश प्रसाद,पूर्व मुखिया संजीव कुमार द्विवेदी,विजय कुमार सिंह,अजीत मिश्रा,अजय राम,संजय कुमार यादव,राजा दिलीप, कर्मदेव पाल,रामेश्वर भगत,आलोक गुप्ता, लालमोहर प्रजापति,आनंद कुमार,अर्जुन साव,दिलकेश्वर यादव,पप्पू शर्मा गिरिजेश साव,सुरेश विद्यार्थी सहित अन्य उपस्थित थे।जम्होर थाना के थाना प्रभारी के नेतृत्व में सुरक्षा बालों ने मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी को निभाया।





