न्यूज

अजीत कुमार सिंह को बिहार के माननीय राज्यपाल महोदय ने किया सम्मानित

औरंगाबाद, भारतीय मानवाधिकार परिवार के प्रदेश अध्यक्ष एवं इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के फर्स्ट ऐड प्रशिक्षण के राज्य संयोजक जम्होर निवासी श्री अजीत कुमार सिंह को बिहार के माननीय राज्यपाल महोदय ने किया सम्मानित.
पटना के बिहार बिधान परिषद के सभागार में औरंगाबाद एवं बिहार राज्य के प्रसिद्ध समाजसेवी जम्होर निवासी श्री अजीत कुमार सिंह को बिहार के माननीय राज्य पाल महोदय ने लोक चिंतन विशिष्ट समाजसेवा से सम्मानित
किया. माननीय राज्यपाल महोदय ने श्री सिंह को अंगवस्त्र, मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया. पंडित राजकुमार शुक्ला स्मृति सम्मान समारोह
में उपस्थित जन समूह ने भी करतल ध्वनि से श्री अजीत कुमार सिंह अभिनंदन एवं स्वागत किया. समारोह का उदघाटन बिहार के माननीय राज्यपाल ने दीप प्रज्वलित कर किया. समारोह की अध्यक्षता श्री रविंदर कुमार शर्मा एवं स्वागत भाषण अजीत कुमार सिंह ने किया. द्वितीय सत्र में आयोजित समारोह में बिहार बिधानसभा के अध्यक्ष श्री प्रेम कुमार जी एवं राज्य के सम्मानित माननीय मंत्री उच्च शिक्षा एवं विधि बिभाग श्री संजय सिंह टाइगर ने भी श्री सिंह को अपने सम्बोधन में नाम लेते हुए कहा कि ऐसे महापुरुषों की स्मृति में सम्मान समारोह आयोजित करते रहिये ताकि देश और देश की नई पीढ़ी इन्हें जान सके. भारतीय मानवाधिकार परिवार के प्रदेश उपाध्यक्ष,, मिन्हाजुल एकराम, डॉक्टर मोखतारुल हक़, अधिवक्ता अजय कुमार सिंह, अमृत लाल शर्मा, अनिल कुमार सिंह को इस हेतु हार्दिक बधाई दिया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button