न्यूज

*उच्च प्राथमिक विद्यालय बाधी नकुड़ को नहीं मिला गैस सिलेंडर*

*उच्च प्राथमिक विद्यालय बाधी नकुड़ को नहीं मिला गैस सिलेंडर*
आज दिनांक 3.5.2026 उच्च प्राथमिक विद्यालय बाधी के इंचार्ज अध्यापक सुनील कुमार नकुड़ सहारनपुर के द्वारा भारत गैस एजेंसी नकुड़ सहारनपुर में लाइन में खड़े होकर बड़ी मुश्किल से गैस पर्ची कटवाई गई। लेकिन जब गैस गोदाम पर शिक्षक सुनील कुमार अपना खाली सिलेंडर लेकर गैस गोदाम पर लेने के लिए गए तो वहां के कर्मचारी के द्वारा भेजा गया मोबाइल फोन में ओटीपी नहीं आया। वहां के कर्मचारियों ने शिक्षक सुनील कुमार को कहा कि आप दूसरा नंबर दे दीजिए। अब शिक्षक सुनील कुमार के पास दो ही मोबाइल नंबर थे एक नंबर स्कूल में रजिस्टर कराया हुआ है और दूसरा नंबर सुनील कुमार का अपना घर का नंबर जिस पर वह अपने घर की गैस की बुकिंग करते हैं। शिक्षक सुनील कुमार दो बार भारत गैस एजेंसी ऑफिस से भारत गैस गोदाम पर गए लेकिन कोई भी समस्या का हल नहीं किया गया। सुनील कुमार ने गैस एजेंसी पर उपस्थित सभी कर्मचारियों से विनम्र आग्रह किया लेकिन समस्या का कोई भी हल नहीं किया गया। अंत में भारत गैस एजेंसी के कर्मचारियों के द्वारा आज की गैस बुकिंग की पर्ची को कैंसिल कर दिया गया। यह बड़ा ही खेद का विषय है कि एक सरकारी कर्मचारी को इस प्रकार से भारत गैस एजेंसी पर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। आज रविवार होने के कारण भी शिक्षक सुनील कुमार ने भारत गैस एजेंसी पर जाकर विद्यालय के हित में विद्यालय में खाना बनाने हेतु गैस सिलेंडर के लिए अपनी जिम्मेदारियां को समझते हुए गैस व्यवस्था में तत्पर हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button