न्यूज
उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कटरमाला में स्वास्थ्य, पोषण संबंधी जानकारी देने हेतु कार्यक्रम का आयोजन

बेगूसराय; बच्चों के बीच करियर गाइडेंस एवं किशोरावस्था में स्वास्थ्य, पोषण संबंधी जानकारी देने हेतु कार्यक्रम का आयोजन उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कटरमाला, प्रखंड – डंडारी, बेगूसराय, बिहार में प्रभारी प्रभा कुमारी द्वारा किया गया जिसमें डॉ बुशरा डाइटीशियन द्वारा विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई, संगीत शिक्षकों द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत किया गया साथ विद्यालय परिवार की ओर से बुशरा जी पौधा भेंट किया गया । इस प्रकार के आयोजन से बच्चों और समाज में एक नए उत्साह का संचार होता है।




