न्यूजभारत

ऑपरेशन सिंदूर पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन

कलमवीरों का सशक्त संगम

इटखोरी:10/05/2025;
भारतीय सेना द्वारा पहलगाम के हत्यारों के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन सिंदूर” को लेकर राष्ट्रीय कवि स्पर्श मंच ने अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन ऑनलाइन माध्यम से किया। यह कार्यक्रम “कलम वीर सम्मान” के रूप में देशभर के सृजनधर्मियों को समर्पित रहा। “ऑपरेशन सिंदूर” का भव्य उद्घाटन दस्तक प्रभात, पटना के मुख्य संपादक आ. प्रभात वर्मा द्वारा विधिवत रूप से किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. हरिदास बड़ोदे ‘हरिप्रेम’ मेहरा ने की। कार्यक्रम की शुभ शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई, जिसे भावपूर्ण स्वर में शाहाना परवीन ‘शान’, पटियाला ने प्रस्तुत किया। इस कवि सम्मेलन का प्रभावशाली संचालन वरिष्ठ कवि सह शिक्षक श्रीराम राय ने किया, जिन्होंने अपनी सधी हुई शैली से कार्यक्रम को सुरुचिपूर्ण ढंग से आगे बढ़ाया।कार्यक्रम में देश के कोने-कोने से विभिन्न भाषाओं और शैलियों के कवियों ने भाग लिया। मंच पर उपस्थिति दर्ज कराते हुए कविता रूपी मिसाइल और फाइटर जेट्स चलाने वाले कुछ प्रमुख नाम इस प्रकार हैं: ऋतु गर्ग, रामबाबू शर्मा ‘राजस्थानी’ (दौसा), रमाशंकर चतुर्वेदी ‘आनंद’ (झांसी), डॉ. कुलदीप सिंह सिसोदिया (कोटा), हीरा सिंह कौशल (मंडी), डॉ. रामनिवास तिवारी (निवाड़ी), किरण अग्रवाल (प्रतापगढ़), डॉ. सीता देवी राठी (कुचबिहार), डॉ. प्रीतम कुमार झा (वैशाली), नीरज यादव ‘खिचड़ी सम्राट’ (सीतापुर), अरविंद कुमार उचित (वाशिम), वीरेन्द्र जैन ‘माहिर’ (नागपुर), अनिता राठौड़ ‘अNU’ (गांधीधाम), मेजर मुन्नी पंकज (गाज़ियाबाद), निक्की शर्मा रश्मि (मुंबई), महेजबीन मेहमूद राजानी (महाराष्ट्र), डॉ. राजेश तिवारी ‘मक्खन’ (झांसी), सुदीप्त बनर्जी (नागपुर), बरुण कुमार दुबे (गोरखपुर), मुल्क राज ‘आकाश’ (गाज़ियाबाद), रंजुला चंडालिया ‘कुमुदिनी’ (महाराष्ट्र), विनोद कश्यप शर्मा (चण्डीगढ़), वन्दना ‘राही’ शास्त्री (गांधीनगर), डॉ. गुलाबचंद पटेल (गांधीनगर), मालिनी त्रिवेदी पाठक (वडोदरा), कृष्णा सेन्दल तेजस्वी (इंदौर), कविता नामदेव (बिजनौर), डॉ. ब्रजेंद्र नारायण द्विवेदी ‘शैलेश’ (वाराणसी), ईश्वर चन्द्र जायसवाल (संत कबीर नगर), डॉ. संजय कुमार मालवी ‘आदर्श’ (इंदौर), रविबाला ठाकुर (छत्तीसगढ़), निहारिका झा (खैरागढ़), महेंद्र पाल सिंह यादव (शाहजहांपुर), डॉ. गीता पांडे ‘अपराजिता’ (रायबरेली), अर्चना आनंद (गाजीपुर), आदित्य अविरल (ग्वालियर), अनामिका श्रीवास्तव, डॉ. शरीफ़ खान (कोटा), मुहम्मद अम्मार शरीफ (रावतभाटा), कमलेश विष्णु सिंह ‘जिज्ञासु’ (दिल्ली), अजीत कुमार (रोहतास), रमेश साहू (मुंगेली), डॉ. संजीदा खानम शाहीन, डॉ. अरुण कुमार शास्त्री (दिल्ली), दिनेश चंद्र जाटव (नीमच), जयकुमार ठाकर ‘मृत्युंजययोगी’, डॉ. रेखा देवी वर्मा (हैदराबाद), सुधीर श्रीवास्तव ‘यमराज मित्र’ (गोंडा), वीना आडवानी ‘तन्वी’ (नागपुर), डॉ. बसंत श्रीवास ‘वसंत’ (नारायणपुर), डॉ. भावना सावलिया (मोडासा), सुशीला कुमारी (इटखोरी), बालेश्वर राम चंद्रवंशी (चतरा), रेणु अब्बी ‘रेणू’ (पंचकूला), मीना जैन ‘दुष्यंत’ (भोपाल), प्रतिभा इंदु (राजस्थान), डॉ. शशिकला अवस्थी (इंदौर), डॉ. ज्ञान माथुर ‘मन’ (जोधपुर)। यह सम्मेलन साहित्य, राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक समर्पण का अद्भुत संगम रहा, जिसने देशभर के कवियों को एक मंच पर लाकर अपनी रचनात्मक ऊर्जा साझा करने का अवसर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button