औरंगाबाद जिला का नाम देव करने हेतु आक्रोश पूर्ण प्रदर्शन के जरिए मांग पत्र देने का निर्णय

औरंगाबाद जिला का नाम देव करने हेतु आक्रोश पूर्ण प्रदर्शन के जरिए मांग पत्र देने का निर्णय
उक्त मांग को पूरा होते देख सरकारों को गुमराह करने वाले व्यक्तियों और जनप्रतिनिधियों के विरुद्ध निन्दा प्रस्ताव पारित।
Aurangabad, उक्त निर्णय जनेश्वर विकास केंद्र प्रखंड इकाई देव की आज हुई बैठक में लिया गया । बैठक जनेश्वर विकास केंद्र के अनुषांगिक ईकाई खेल कौशल मंच के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में सहदेव चौधरी पुस्तकालय देव में संपन्न हुई। प्रखंड संयोजक दीपक गुप्ता ने बताया कि औरंगाबाद जिला का नाम देव करने की मांग 1992 से ही की जा रही है । इसको लेकर लगातार आंदोलन चलाते जा रहे हैं । परन्तु उक्त मांग के विपरित विचार रखने वाली सरकार विहार में होने के कारण अभी तक मांग पूरी नहीं हो पायी थी । लेकिन अब उक्त मांग के समर्थक सरकारें प्रदेश और केन्द्र में आ जाने से इस मांग पुरा होने की संभावना बढ़ गयी है। केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने विहार सरकार को पत्र भी लिखा है । लेकिन उक्त मांग को पुरा होने की संभावना पर सरकार गुमराह करने वाला कार्य कुछ लोग और जनप्रतिनिधि कर रहे हैं । उनका यह कार्य देव और जिला का नाम देव करने का आंदोलन को कमजोर करने वाला है । ऐसा प्रतीत हो रहा है कि सूर्य नगरी की ऐतिहासिक पहचान धीरे-धीरे सरकारी नक्शे से मिटाई जा रही है।अतः सर्वसम्मति से ऐसा करने वाले लोगों और जनप्रतिनिधियों के विरुद्ध निन्दा प्रस्ताव पारित किया गया।
अन्य प्रस्ताव के जरिए 4 सितंबर को गांधी मैदान औरंगाबाद से आक्रोश पूर्ण प्रदर्शन निकलेगी जो समाहरणालय तक आकर जिला पदाधिकारी को औरंगाबाद जिला का नाम देव करने संबंधी मांग पत्र समर्पित करेगा । देव सूर्य मंदिर की महत्ता की डंका आज विदेशों में बज रही है इसलिए आंदोलन को सफल बनाने में सभी मठ मंदिर के महंत और सनातनी नेता को आमंत्रित किया जा रहा है l धर्म अनुरागियों को एकत्रित करने के लिए हैण्डबील वितरित करने, नूक्कड़ सभा करने और होर्डिंग लगाने का निर्णय लिया गया। इसकी जिम्मेदारी दीपक गुप्ता और केताकी पंचायत समिति सदस्य चंदन जी को दिया गया । बैठक में महोत्सव पुरुष सिद्धेश्वर विद्यार्थी, गंगा शर्मा,शिक्षक वीरेंद्र सिंह,अनिल सिंह,निखिल सिंह, किरण मेहता, बलिराम सिंह, महेन्द्र हार्ड, इक़बाल एहमद, विनय चंद्रवंशी, उपेंद्र यादव, निर्मल सिंह मौजूद थे।




