
साहित्य, शिक्षा व समाज सेवा और जागरूकता के क्षेत्र में लम्बे समय से एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
आज बड़ा ही गौरव का विशेष है कि कन्नौज ज़िले की एक प्रमुख शख्सियत और बहुआयामी प्रतिभा धनी, सुप्रतिष्ठ, प्रखर कवयित्री, लेखिका व समाजसेविका आरती दुबे जी को विश्व हिन्दू महासंघ उत्तरप्रदेश का प्रदेश मंत्री नियुक्त किया गया है। विश्व हिन्दू महासंघ उत्तरप्रदेश के प्रदेश कार्यकारिणी के गठन के दौरान प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति, प्रदेश अध्यक्ष मातृसक्ति संतोष मिश्रा और प्रदेश महा मंत्री रेखा श्रीवास्तव की संस्तुति पर आरती दुबे जी को प्रदेश मंत्री बनाया गया है। वह पिछले दो वर्षों से संगठन के हित में कार्य कर रही हैं।
साहित्य, समाज सेवा व देश हित के कार्यों में उनकी गतिविधियाँ उल्लेखनीय हैं और उनकी आगामी पुस्तक (विशेष संकलन) ”संवेदनाओं की गूँज” लोकप्रिय वैदिक प्रकाशन, हरिद्वार द्वारा शीघ्र ही प्रकाशित की जाने वाली है।
*महत्वपूर्ण उद्देश्य:*
अपनी मार्मिक, प्रेरक रचनाओं के माध्यम से नारी सशक्तिकरण, सामाजिक कुप्रथा हेतु आवाज़ बुलंद करती आयी हैं । मंचों पर रचनाओं को सराहना मिली तथा वे पूरे समाज को प्रभावित तथा प्रेरित करती हैं ।




