कवि नागार्जुन जयंती एवं संत कबीर जयंती के अवसर पर कवि गोष्ठी आयोजित

दरभंगा , दिनांक 11 जून 2025 को राष्ट्रीय कवि संगम दरभंगा जिला इकाई के तत्वावधान में जिला मार्गदर्शक श्री विनोद कुमार हसौड़ा जी के आवास पर अपराह्न 4 बजे से ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर जन कवि नागार्जुन जयंती एवं संत कबीर जयंती के अवसर पर कवि गोष्ठी आयोजित किया गया।
स्वागत संबोधन एवं सरस्वती वंदना श्री विनोद कुमार हसौड़ा के द्वारा प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ हीरा लाल साहनी ने किया। अपने संबोधन में कहा कि कबीर और नागार्जुन दोनों आज के समय में पहले से अधिक प्रासंगिक हैं और हम सभी को उनके प्रखर व्यक्तित्व से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।
तत्पश्चात कवि सम्मेलन आयोजित किया गया इसका संचालन जिला महामंत्री डॉ चंद्र मोहन पोद्दार ने किया।
काव्य पाठ करने वालों में श्री अमरजीत कुमार अमर, सिद्धांत राव, गौरी शंकर त्रिशूल, शुभ कुमार बरनवाल, आनंद मिश्रा, बैद्यनाथ पोद्दार, आशीष अकिंचन, अमिताभ सिंह, नारायण यादव, कुमार अनुराग, दीपक झा, डॉ राजकुमार भारती, डॉक्टर हीरालाल साहनी, डॉक्टर चंद्र मोहन पोद्दार आदि प्रमुख थे।
धन्यवाद ज्ञापन से आशीष अकिंचन ने किया।




