न्यूज

कवि संगम दरभंगा जिला इकाई के तत्वावधान में नव वर्ष के उपलक्ष्य में कवि सम्मेलन

दिनांक 4 जनवरी 2026 को राष्ट्रीय कवि संगम दरभंगा जिला इकाई के तत्वावधान में नव वर्ष के उपलक्ष्य में कवि सम्मेलन सह सम्मान समारोह का आयोजन कर्मचारी संघ भवन कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्वविद्यालय दरभंगा में किया गया।

इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय कवि संगम बिहार प्रांत के प्रांतीय अध्यक्ष श्री प्रभाकर कुमार राय प्रांतीय महामंत्री डॉ राजकुमार भारती, प्रांतीय मंत्री सह दरभंगा प्रमंडल प्रभारी श्री सुधीर कुमार सिंह प्रांतीय मंत्री सह मुंगेर प्रमंडल प्रभारी श्री बृज बिहारी मिश्र के साथ ही राष्ट्रीय कवि संगम दरभंगा जिला इकाई के संरक्षक द्वय डॉ मनोज कुमार, श्री सुमन कुमार चौधरी,अध्यक्ष प्रो ललित झा, महामंत्री डॉ चन्द्र मोहन पोद्दार तीन मार्गदर्शक डॉ विनोद कुमार हंसोड़ा, श्री उदय शंकर चौधरी नादान, श्री आशीष अकिंचन,जिला मंत्री कुमार अनुराग, महिला प्रकोष्ठ प्रभारी श्रीमती रितु प्रज्ञा, मीडिया प्रभारी श्री सौम्य कुमार विभु, के साथ ही सिंहवाड़ा प्रखंड प्रभारी श्री आनंद मिश्र, हनुमान नगर प्रखंड प्रभारी श्री ऋषि रोही, हायाघाट प्रखंड प्रभारी श्री वैद्यनाथ पोद्दार के साथ ही वरिष्ठ कवि डॉ हीरा लाल सहनी शामिल हुए।

 

मुख्य अतिथि थे समाजसेवी श्री श्याम नारायण ठाकुर।

कार्यक्रम में प्रांतीय अध्यक्ष प्रभाकर राय ने कहा कि एक बड़े मंचीय कवि बनने हेतु अपने क्षेत्र के महापुरुष पर लिखना चाहिए और अपने क्षेत की संस्कृति से अपने साहित्य को जोड़ने की आवश्यकता है।

तभी सच्चे अर्थ में राष्ट्र जागरण होगा।

 

इस कार्यक्रम में आगामी कुछ महीनों में अखिल भारतीय स्तर के कवि सम्मेलन होली मिलन समारोह और कवियत्री सम्मेलन करने की रणनीति बनाई गई और सभी सदस्यों ने सहमति जताई।

 

राष्ट्रीय कवि संगम का सप्तम प्रांतीय अधिवेशन सह कवि सम्मेलन का आयोजन बेगूसराय में 27–28 दिसंबर 25 को आयोजित किया गया था इसमें दरभंगा से 19 कवियों ने काव्य पाठ किया था। काव्य पाठ करनेवाले कवियों को पाग अंगवस्त्र एवं माला पहना कर तथा अटल रत्न सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया । काव्य पाठ करनेवाले में डॉ राज कुमार भारती, श्री सुधीर कुमार सिंह, डॉ चन्द्र मोहन पोद्दार, डॉ विनोद कुमार हंसोड़ा, श्री आशीष अकिंचन, कुमार अनुराग, श्री सौम्य कुमार विभु, श्री वैद्यनाथ पोद्दार, डॉ प्रतिभा स्मृति,श्री अमरजीत कुमार अमर, श्रीमति संगीता कुमारी, श्री शंभू नारायण चौधरी, श्रीमती नीतू झा, श्रीमती अर्चना कुमारी, सुश्री श्रेया भारद्वाज, श्रीमति डॉली कुमारी, श्री सिद्धान राव, श्री अतुल कुमार मिश्र, श्री मुकेश झा सोनू, प्रमुख थे।कार्यक्रम में नए कवि सदस्य के रूप में विकास चौरसिया और साकेत सौरभ ठाकुर शामिल हुए।मंच संचालन डॉ चन्द्र मोहन पोद्दार ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रो ललित झा ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button