कवि स्पर्श मंच का महा सम्मान उत्सव प्रारंभ

औरंगाबाद, 19 अक्तूबर 2025 – राष्ट्रीय कवि स्पर्श मंच द्वारा त्यौहारों के अवसर पर महा सम्मान उत्सव की शुरुआत की गई है। इस आयोजन के अंतर्गत दीपावली से लेकर छठ महापर्व तक रचनाकारों की उत्कृष्ट रचनाओं को सम्मानित किया जाएगा।
राष्ट्रीय कवि स्पर्श मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरीय शिक्षक श्रीराम राय के संरक्षण में यह आयोजन पूरी तरह निःशुल्क रहेगा। राष्ट्रीय कवि स्पर्श मंच वर्षों से विभिन्न अवसरों पर प्रतिभाशाली रचनाकारों को डिजिटल सम्मान प्रदान कर उन्हें प्रोत्साहित करता रहा है। कवि स्पर्श निरंतर साहित्य और संस्कृति के प्रति समर्पित रहता है, जिससे नवोदित कलाकारों में सृजनात्मक उत्साह बढ़ता है।
श्री राय के संपादन में ऑपरेशन सिंदूर, पर्यावरण बचाओ , शिक्षक दिवस और आओ योग करें जैसी कविता संकलन पुस्तकों का कवि स्पर्श मंच द्वारा प्रकाशन किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त आगामी महीनों में कवि स्पर्श मंच द्वारा नई काव्य पुस्तकों के प्रकाशन की भी योजना है।
श्रीराम राय के अथक प्रयास से कवि स्पर्श मंच की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है, जो देशभर के रचनाकारों तथा पाठकों के मिल रहे उत्साहपूर्ण सहयोग का परिणाम है। कवि स्पर्श सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म
जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि पर भी उपलब्ध है।रचनाकारो की रचनाएँ कवि स्पर्श के वेबसाइट ( kbspr.in ) पर भी प्रकाशित की जाती हैं। डॉ राजेश तिवारी मक्खन, डा राम निवास तिवारी, डा गीता पांडेय, शाहाना परवीन,सुरेश विद्यार्थी,शिखा पांडेय, डा हस्ती मल आर्य आदि रचनाकारों ने इस आयोजन की सफलता हेतु शुभकामनाएं व्यक्त किए हैं।




