न्यूज
कागज का हवाई जहाज ( बाल मनोविज्ञान)दिवस को यादगार बनाया सामाजिक साहित्यिक जागरुकता मंच ने

बचपन को याद कर खास ही अंदाज में मनाया ” कागज का हवाई जहाज दिवस “
धनबाद : बचपन की यादों को उम्र पचपन के पार में पूरा करते हुए आज सामाजिक साहित्य जागरुकता मंच ने कागज के हवाई जहाज (बाल मनोवैज्ञानिक) दिवस को खुशी मे सराबोर कर कुछ खास ही अंदाज मे मनाया। यह आयोजन धनबाद के वृंदावन कॉलोनी में आयोजित की गई।
- इस अवसर पर सामाजिक साहित्यिक जागरुकता मंच के जिलाध्यक्ष राजेश राय, जिला उपाध्यक्ष रवींद्र उपाध्याय, आचार्य संजय सिंह ‘ चंदन ‘ , किला चंद यादव, इंद्रदेव शर्मा, विनोद महतो, धीरज कुमार, अजय उपाध्याय, एडवोकेट ब्रजेश सिंह, विद्युत प्रकाश आदि ने जहाज उड़ाये और टाफ़ी खाकर ” कागज का हवाई जहाज ( बाल मनोविज्ञान) दिवस ” को सार्थक बनाया ।
सभी ने बताया कि बचपन में हम सभी उस हवाई जहाज को ख्वाब समझते और कागज के जहाज को उड़ाकर बेहद प्रसन्न होते थे, आज हम सभी वास्तविक हवाई जहाज पर यात्रा कर उस ख्वाब को हकीकत में परिवर्तित होता देख रहे और कई कई यात्राएँ हवाई जहाज से किये !!




