कामरेड चारु मजूमदार के संघर्शील जीवन गरीबों के लिए प्रेरणास्रोत : गुड्डू चंद्रवंशी

देव , भाकपा माले का संस्थापक कामरेड चारु मजूमदार का 53वा शहादत दिवस देव हरीकीर्तन बिगहा में प्रखंड सचिव कॉमरेड सुनील यादव के नेतृत्व में मनाया गया l इस कार्य क्रम में इंकलाबी नौजवान सभा के जिला अध्यक्ष सह राज्य परिषद सदस्य कॉमरेड गुड्डू चंद्रवंशी ने कॉमरेड चारु मजूमदार के जीवनी पर विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए कहें की वे 1918 में सिलीगुड़ी के एक प्रगतिशील जमींदार परिवार में जन्मे, वे भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान कम्युनिस्ट बन गए l किसानो के बीड़ी पता के 1967के संघर्ष से लेकर1946 के तेभागा आंदोलन 1962 और 1965 के आंदोलन में कॉमरेड चारु मजमुदार के सहभागिता तक अपना विचार रखे!देव प्रखंड कमिटी के सदस्य बासुदेव रवि, किरीसना पासवान, महेन्द्र मेहता बुटुर मेहता,अवदेश गिरी, रामजी मेहता, संजय पासवान, कुलदीप राम करमु पासवान, जलील अंसारी, रणविजय यादव, नरेश मेहता, ऐपवा जिला अध्य्क्ष रिंकू देवी और कई अन्य नेता उपस्तिथि रहे l



