न्यूज
शुभ द्वार भवानी आप पधारो

“शुभ द्वार भवानी आप पधारो ”
वंदन है अभिनंदन है शुभ द्वार भवानी आप पधारे।
स्वागत में कर जोड़ खड़े हम हस्त लिए मन नैन पसारे।।
अक्षत थाल सजे शुभ पावन भाव धरे उर श्वास हमारे।
ज्योर्तिकलश नव आज सुशोभित रोशन आज गगन नभ तारे।।
है अभिनन्दन शैल सुता शुभ स्वागत है शुभ मात भवानी ।
वंदनवार सजा घर आँगन लाल सजे चुनरी महरानी।।।
आश्विन मास सजे मन मंदिर रूप मनोहर माँ अति प्यारी।
नैन भरे हम आस लिए मन से सत्कार पुकार तुम्हारी ।।
रिंकु दुबे वैष्णवी
धनबाद, झारखंड



