न्यूज

केशला साहबन रोड के उड़े परखच्चे- किसान सभा

समाधान न होने पर होगा चक्का जाम

मध्य प्रदेश किसान सभा इकाई सहावन के नेता नरेश वर्मा ने रेत माफियाओं, शासन प्रशासन की मिलीभगत से केशला सहावन रोड पर अवैध रेत उत्खनन करते हुए भारी भरकम डंफर चलने से प्रधानमंत्री सड़क के परखच्चे उड़ गए हैं जिससे दोपहिया चार पहिया वाहन तो दूर मजदूर किसान, छात्र सहित आम लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो गया है, जगह जगह गड्ढे होने से दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ गई है ,

नरेश वर्मा ने सरपंच से लेकर अन्य जनप्रतिनिधियों सहित स्थानीय नेता जो सांसद जी के खास हैं उन्हें आरोपित करते हुए कहा है कि जो बीजेपी सरकार के पक्के पैरोकार हैं, अपने आप को संघ के कट्टर कहते हैं उनके रहते हुए अवैध रेत के डंफरों से बेरोकटोक क्षमता से अधिक बोझ रोड पर चलकर बर्बादी को चुपचाप देखते हुए और खुद उस दलदल से गुजर रहे हैं जो सोशल मीडिया पर ऐसी बर्बाद करने वाली सत्ता का गुणगान करते हैं उन्हें क्या शर्म आएगी और तत्काल इस दुर्दशा के लिए जिम्मेवार अवैध उत्खनन एवं क्षमता से अधिक डंफरों पर रोक लगाने शासन प्रशासन से कार्यवाही कराएंगे। साथ ही प्रशासन से अपील की है तत्काल अवैध उत्खनन एवं क्षमता से अधिक वाले डंफरों पर तत्काल कार्यवाही कर रोक लगाई जाए एवं क्षतिग्रस्त रोड का सुधार कार्य किया जाय ।जिससे छात्रों सहित आमजन एवं ट्रैक्टर वाहन खेती के लिए सुगम तरीके से आवागवन कर सकें, अन्यथा की स्थिति में किसान सभा पीड़ित जनता के साथ धरना प्रदर्शन पुतला दहन के साथ चक्का जाम करने मजबूर होंगे।

नरेश वर्मा

मध्य प्रदेश किसान सभा

इकाई सहावन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button