न्यूज

हरित योग कार्यक्रम का भव्य आयोजन राजकीय कृत जगत सिंह विद्यालय मानिकपुर में

17 जून 2025- मुजफ्फरपुर , आयुष मंत्रालय भारत सरकार मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान एवं नारायण सेवा स्थल मोती चौक छतरी रोड सरैया के संयुक्त तत्वाधान में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के 10 हस्ताक्षर कार्यक्रमों में से एक हरित योग कार्यक्रम का भव्य आयोजन राजकीय कृत जगत सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मानिकपुर सरैया के परिसर में लगभग हजार छात्र-छात्राओं शिक्षक शिक्षिकाओं एवं आम नागरिकों के उपस्थिति के बीच संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का उद्घाटन आमला वृक्ष की पूजन एवं मुख्य अतिथियों के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। उद्घाटन करता के रूप में किशन चाचा पदम श्री राजकुमारी देवी, मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध साहित्यकार श्री गोपाल फलक एवं मुजफ्फरपुर से आए दक्ष चित्रकार श्री आनंद जी, विशिष्ट अतिथि के रूप में संस्कृत के विद्वान शिक्षा कन्हैया कुमार, नगर पंचायत सरैया के उपमुख्य पार्षद श्री दिलीप राय, नगर पार्षद श्री विनोद राय, लॉर्ड बुद्धा फाउंडेशन ट्रस्ट के प्रबंधक श्री रामबाबू शाह, बिहार नेचुरोपैथी योग सर्विस एसोसिएशन के विकास कुमार, गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज बेतिया के योग प्रशिक्षक डॉ कुमारी मालविका, सीतामढ़ी इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी के योग प्रशिक्षक डॉ उमेश कुमार उषाकर, मोकामा की छात्रा बाल योगी सुकृति नंदा सहित कई अन्य थे। कार्यक्रम का विषय प्रदेश एवं स्वागत भाषण संस्था के सचिव श्री रूपक कुमार ने किया जबकि कार्यक्रम समन्वयक बिट्टू कुमार, विकास कुमार ने आगत अतिथियों को अंग वस्त्र एवं प्रतिभागियों को योग वस्त्र भेंट कर औषधि फलदार एवं पर्यावरण हितैषी विविध प्रकार के वृक्षारोपण कराया गया। हरित योग कार्यक्रम का उद्देश्य प्रकृति पर्यावरण की सुरक्षा करते हुए आम जन के स्वास्थ्य की रक्षा हेतु योग के अभ्यासक्रम को सभी तक पहुंचाना था।

एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग विषयक कर संदेश पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने बताया कि योग निश्चित रूप से धरती की सुरक्षा पर्यावरण की सुरक्षा और मानव स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए आवश्यक है इसे हमें दिनचर्या में लगातार अपने की जरूरत है। आयुष मंत्रालय भारत सरकार विभिन्न स्तरों पर जागरूकता कार्यक्रम करते हुए देश भर के सुदूर प्रखंड पंचायत एवं ग्राम स्तर तक इतने व्यवस्थित विशाल कार्यक्रम आयोजन करने का अवसर प्रदान करती है जिससे हजारों लोग लाभान्वित हो रहे हैं। योग प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण कौशल एवं अभिव्यक्ति से प्रभावित अतिथियों ने इनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए योग के क्षेत्र में योगदान करते रहने के लिए साधुवाद दिया। संपूर्ण कार्यक्रम की व्यवस्था में सहयोग करते हुए प्रबंधक श्री प्रमोद कुमार, फोटोग्राफर विद्यानंद शारदा, केवाईपी सेंटर से जुड़े हुए सैकड़ो छात्र-छात्राएं, फैसिलिटेटर, कई पंचायत के सरपंच वार्ड सदस्य मुखिया आदि जनप्रतिनिधि, पैक्स सदस्य, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा एवं जन वितरण प्रणाली के लाभार्थीगण सभी कार्यक्रम में उपस्थित होकर लाभान्वित हुए । प्रतिभागियों को अमरूद आंवला आम तुलसी नींबू एलोवेरा महोगनी सहजन नीम आदि के पेड़ वितरित किए गए। कार्यक्रम के अंत में सबों को प्राकृतिक अल्पाहार कराया गया। सभी प्रतिभागियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के प्रति जागरुक करते हुए 21 जून को योग संगम कार्यक्रम में प्रतिभागी होने एवं अधिक से अधिक स्थान पर आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथि एवं प्रतिभागियों के साथ स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। चित्रकार आनंद जी के द्वारा मौके पर प्रकृति पर्यावरण योग संबंधी सजीव चित्रण कर नारायण सेवा स्थल के लिए भेंट किया गया। सब लोगों ने उनके चित्रकलायोग कौशल की प्रशंसा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button