न्यूज

गजलकार बरनवाल मनोज ‘ अंजान ‘ का गजल संग्रह ” शबनमी एहसास ” का धनबाद में भव्य विमोचन संपन्न

ग़ज़लकार बरनवाल मनोज ‘ अंजान’ रचित गजल संग्रह ” शबनमी एहसास ” का भव्य विमोचन

धनबाद ( झारखंड)
नवल विहान साहित्य कला- सांस्कृतिक मंच के राष्ट्रीय वार्षिकोत्सव कार्य क्रम मे संस्था के संस्थापक सह लोकप्रिय गजलकार बरनवाल मनोज ‘ अंजान ‘ द्वारा रचित गजल संग्रह ” शबनमी एहसास ” का भव्य विमोचन धनबाद के होटल क्लार्क इन के भव्य सभागार में मुख्य अतिथि देश के जाने माने साहित्यकार गोप कुमार मिश्र एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. दिनेश चंद गुप्ता ‘रविकर ‘ जी एवं गजल संग्रह के रचयिता बरनवाल मनोज ‘ अंजान ‘ व उनकी धर्म पत्नी अगम अनु जी की उपस्थिति सहित कई बतौर आमंत्रित अतिथियों के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ जिनमें डॉ. आशा पुष्प, डॉ. संगीता नाथ, डॉ. आर. एन. चौबे , डॉ. अरविंद अंशुमान, आचार्य संजय सिंह ‘ चंदन ‘, सुप्रिया कुमारी ‘सरस ‘ आदि मौके पर उपस्थित थे !
मुख्य अतिथि गोप कुमार मिश्र ने गजल संग्रह ” शबनमी एहसास ” की खूब तारीफ की और कहा कि इस गजल संग्रह की जितनी भी तारीफ की जाए कम है, गजलकार बरनवाल मनोज ‘ अंजान ‘ ने मस्तिष्क मंथन और काफी मेहनत कर ऐसे लोकप्रिय गजल संग्रह को अंजाम दिया है । डॉ. दिनेश चंद गुप्ता ‘रविकर ‘ जी ने कहा कि वास्तव में यह गजल संग्रह हर दिन नये एहसास कराता जीवंत पुस्तक है जो कभी पुरानी नहीं हो सकती, हर काल हर युग में यह जीवंत रहेगा ! अन्य अतिथियों ने भी इस गजल संग्रह की जमकर तारीफ की !!
भव्य सभागार में देश भर से आये सभी साहित्यकारों को गज़ल संग्रह ” शबनमी एहसास ” गजलकार बरनवाल मनोज ‘ अंजान ‘ ने विमोचन के बाद अपनी पुस्तक ससम्मान भेंट किया !!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button