गुरुकुल इंग्लिश मीडियम स्कूल की छात्रा राव्या ने ISKCON मूल्य शिक्षा प्रतियोगिता में पाया दूसरा स्थान, मिली इलेक्ट्रिक साइकिल

हावड़ा (7 जून 2026) : इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस (ISKCON) द्वारा आयोजित ‘विश्व की सबसे बड़ी मूल्य शिक्षा प्रतियोगिता 2025’ में गुरुकुल इंग्लिश मीडियम स्कूल की छात्रा राव्या श्रीवास्तव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ‘Ex’ ग्रेड के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। पुरस्कार स्वरूप बच्ची को इलेक्ट्रिक साईकिल भेंट कर मन्च पर सम्मनित किया गया।
भगवद गीता पर आधारित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में नैतिक मूल्यों और चरित्र निर्माण को बढ़ावा देना था। राव्या को यह प्रमाण पत्र ISKCON पुणे के अध्यक्ष राधेश्याम दास एवं पद्म भूषण डॉ. विजय भाटकर द्वारा प्रदान किया गया। प्रमाण पत्र देते हुए राव्या से गीता के मूल्यों को दैनिक जीवन में अपनाकर देश के लिए बेहतर करने की अपेक्षा की गई है।
राव्या की इस उपलब्धि से स्कूल और अभिभावक गौरवान्वित हैं। यह प्रतियोगिता बच्चों में संस्कार और जीवन मूल्यों को जगाने की एक सराहनीय पहल है। राव्या की सफलता अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा बनेगी।



