न्यूज

घटना में संलिप्त अपराधियों पर कार्रवाई: मुकेश साहनी

घटना में संलिप्त अपराधियों पर कार्रवाई: मुकेश साहनी

समस्तीपुर/मोरवा (संवाददाता- प्रकाश कुमार राय) – प्रखंड के गुनाई बसही में लोको पायलट रेलकर्मी के पैतृक आवास पर पहुँच कर विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री मुकेश साहनी ने शोकाकुल परिजनों से मिलकर सांत्वना दिया तथा साहस बढ़ाया। उन्होंने कहा कि बिहार में अपराध का ग्राफ तीव्र गति से बढ़ रहा है, सरकार अपराधियों पर नियंत्रण पाने में विफल हो रही है। इसके बावजूद अपराधी बख्शे नहीं जाएंगे, अपराधियों पर शीघ्र कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि पुलिस के वरीय हाकिमों से संवाद कर अपराधियों के खिलाफ़ कार्रवाई शीघ्र होने के संबंध में जानकारी दी गई है। पूर्व मंत्री श्री साहनी ने कहा कि हत्याकांड का खुलासा व घटना में संलिप्त अपराधियों पर पुलिस प्रशासन द्वारा शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो विकासशील इंसान पार्टी के द्वारा मोरवा समेत समस्तीपुर जिले में धड़ना प्रदर्शन व आंदोलन चलाए जाने की चेतावनी दिया है। वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री ने शोकाकुल परिजनों को सांत्वना देते हुए शोकाकुल परिजनों को हर संभव सहयोग व मदद का आश्वासन दिया।
मौके पर मृतक की पत्नी गीतांजलि देवी, राजेन्द्र कापर, मनोज कुमार कापर, वीआईपी के जिलाध्यक्ष आदर्श कुमार पिंटू , महिला जिलाध्यक्ष पुष्पा सहनी सहित आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button