न्यूज

चैत्र धर्मराज दशमी के दिन-श्री चित्रगुप्त भगवान् का प्राकट्य दिवस गया जी नगर में मनाया गया

गयाजी, शनिवार दिनांक 28/03/2026 चैत्र धर्मराज दशमी के दिन श्री चित्रगुप्त भगवान् का प्राकट्य दिवस गया जी नगर के श्री चित्रगुप्त मंदिर जयप्रकाश नगर और चित्रगुप्त मंदिर माड़नपुर में मनाया गया।*

*मुख्य कार्यक्रम श्री चित्रगुप्त मंदिर जयप्रकाश नगर में आयोजित किया गया था। जिसमें सामूहिक रूप से चित्रगुप्त चालीस का पाठ करने के बाद आरती श्री विनय कुमार सिन्हा,के द्वारा किया गया। इन्हीं के सौजन्य से खीर का प्रसाद श्री चित्रगुप्त भगवान् को अर्पित कर वितरित किया गया। लगभग तीन सौ लोगों ने प्रसाद पाया।*

*इस आयोजन में गया जी नगर के प्रायः सभी मुहल्लों के चित्रांश पुरुषों और महिलाओं ने भाग लिया।*

*इस आयोजन में उपस्थित व्यक्तियों में प्रमुख श्री विनय कुमार सिन्हा, अध्यक्ष, मगध चैप्टर, राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद जयपुर, डॉ रंजीत कुमार वर्मा, पूर्व संस्थापक उपकुलपति,मुंगेर विश्वविद्यालय, डॉ आशुतोष कुमार सिन्हा, डॉ संकेत शुभम, श्रीमती गीता सिन्हा, श्री पारस कुमार सिन्हा,श्री राकेश कुमार वर्मा, श्री गणेश सिन्हा,श्री विनय कुमार,श्री मुकेश पाठक,श्री विभूति भूषण,श्री रंजीत कुमार सिन्हा, एडवोकेट,श्री अशोक कुमार सिन्हा, श्रीगोपाल सिन्हा, पत्रकार थे।*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button