न्यूज

जे.एन, भारती के जन्मोत्सव पर लवकुश तिवारी ने किया पत्रिका नवोदय साझा संकलन भाग-9 का विमोचन

9 जून 2025 दिन शुक्रवार को नवोदय वैश्विक प्रज्ञान साहित्यिक मंच द्वारा डॉ जे एन भारती बैरागी के जन्मदिन के शुभअवसर पर उन्हें नवोदय साझा संकलन भाग-9 एक नवीन पत्रिका उपहार स्वरूप प्रदान की गई। इस पत्रिका में मंच पर चले साप्ताहिक आयोजन में आई हुई रचनाओं को स्थान दिया गया है। जिसमें मंच के तमाम साहित्यकारो ने अपनी लेखनी चलाकर इस पत्रिका में अपने मनोभाव को संकलित करने में अपना सहयोग प्रदान किया है। इस पत्रिका का संपादन डॉ ओउम् प्रकाश मिश्र के नेतृत्व में कृष्ण कान्त मिश्र ने किया। जिनकी मेहनत पत्रिका में साफ दिख रही है। इस पत्रिका का विमोचन छंदाचार्य, वरिष्ठ कवि, साहित्यकार, लेखक लवकुश तिवारी माधवपुरी ने रात्रि 9.30 बजे लाइव होकर क़िया। साथ ही अपनी शुभकामनाएं भी प्रेषित की। जन्मदिन के शुभअवसर पर मंच से जुड़े तमाम पदाधिकारियों के साथ-साथ अनेक रचनाकारों ने अपनी-अपनी शुभकामनाएं बैरागी जी को प्रेषित किये। मंच के संस्थापक डॉ. ओउम् प्रकाश मिश्र ने बताया कि यह पत्रिका का-9वाँ अंक है। और इस पत्रिका को मंच के पदाधिकारियों के लिए बनाया गया है। जिसमें सम सामयिक विविध विषयों को सम्मिलित किया जाता है। मंच के कार्यकारी अध्यक्ष कृष्ण कान्त मिश्र और उपाध्यक्षा डॉ पूर्णिमा पाण्डेय अपनी शुभकामनाओं के साथ विमोचनकर्ता का हौसला बढ़ाते रहे। इसके साथ ही मंच पर तमाम रचनाकारों ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की। विमोचन के इस अवसर पर अमिता गुप्ता, सुधीर श्रीवास्तव, मीना तिवारी, प्रीती द्विवेदी, राजीव रंजन मिश्र, रूपा माला, शशिकला नायक, अशोक पटसारिया सहित तमाम कवि कवयित्रियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर मंगलकामनायें प्रेषित किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button