UP

ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज में मातृ भारती गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

प्रयागराज। ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज, सुभाष नगर, प्रयागराज में आज मातृ भारती गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ।

इस अवसर पर विद्यालय की अध्यक्ष श्रीमती उषा मिश्रा, उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा अग्रवाल, प्रबंध समिति की सदस्य श्रीमती संगीता अग्रवाल तथा मातृ भारती प्रमुख श्रीमती संतोष सेठ की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. पूर्णिमा पाण्डेय एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती जय श्री श्रीवास्तव रहीं। मुख्य अतिथि डॉ पूर्णिमा पाण्डेय जी ने मातृशक्ति की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए समाज एवं राष्ट्र निर्माण में माताओं के योगदान को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।

कार्यक्रम का संचालन मातृ भारती प्रमुख श्रीमती संतोष सेठ द्वारा किया गया।

समारोह में मातृ भारती की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें श्रीमती अल्पना राय को अध्यक्ष, श्रीमती आरती यादव को उपाध्यक्ष, श्रीमती नीतू चंद्रा को मंत्री, श्रीमती नेहा गुप्ता को सह मंत्री, श्रीमती विभा यादव को कोषाध्यक्ष तथा श्रीमती पायल सिंह को प्रचार-प्रसार प्रमुख का दायित्व सौंपा गया।इसके उपरांत विद्यालय की अध्यक्ष श्रीमती उषा मिश्रा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को राष्ट्र, समाज, विद्यालय तथा भारतीय संस्कृति के प्रति समर्पण एवं सेवा भाव से कार्य करने की शपथ दिलाई। सभी पदाधिकारियों एवं उपस्थित माताओं ने विद्यालय के सर्वांगीण विकास तथा संस्कारयुक्त समाज निर्माण में सक्रिय सहयोग का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की आचार्या श्रीमती सरिता सिंह ने सभी अतिथियों, मातृशक्ति एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह “भारत माता की जय” तथा “वन्दे मातरम्” के उद्घोष के साथ संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button