न्यूज

डॉ ओउम प्रकाश मिश्र ने किया मधूष्णिका हिन्दी त्रैमासिक पत्रिका का विमोचन

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय की हिंदी त्रैमासिक ई पत्रिका मधूष्णिका अंक 80 श्रद्धांजलि विशेषांक का विमोचन आज दिनांक 29/06/2025 को नवोदय वैश्विक प्रज्ञान साहित्यिक मंच पर लाइव होकर डॉ ओम प्रकाश मिश्र मधुब्रत जी द्वारा संपन्न किया गया।

इस अवसर पर देशभर के तमाम गणमान्य साहित्यकार एवं विद्वान एवं विदुषियों ने साक्षी भाव से उपस्थित होकर आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं व्यक्त कीं और तात श्री स्मृति शेष पंडित श्री तिलक धारी मिश्र को श्रद्धांजलि दी।

इन उपस्थित लोगों में मंच की उपाधयक्षा डॉ पूर्णिमा पाण्डेय श्री कृष्ण कांत मिश्र कार्यकारी अध्यक्ष रूपा माला शशिकला नायक डॉ जय प्रकाश तिवारी जी आदरणीय दिनेश मिश्र मुखर जी अवधी मधुरस मंच के संस्थापक आदरणीय पाण्डेय जी और डॉ सुधीर श्रीवास्तव जी लवकुश तिवारी जी रमण ध्यानी जी उत्तम कोच और रंजीत राजपूत नितीश अग्रवाल जैसे तमाम बच्चों ने भी साक्षी भाव से उपस्थिति दी जिनमें मेघालय बिहार उत्तर प्रदेश छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश उत्तराखंड के विभिन्न प्रान्तों से लोगों ने साक्षी भाव से उपस्थित होकर अपनी शुभकामनाएं दीं।

विद्यालय के उपप्राचार्य प्राचार्या आदि सभी की शुभकामनाएं रही हैं। मातृमना डॉ स्वर्ण लता सोन मां जी का आशीर्वाद भी प्राप्त हुआ।

इस प्रकार विमोचन बहुत ही सफलता पूर्वक अनेकानेक विद्वानों एवं साहित्यकारों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button