न्यूज

डॉ. गीता पांडेय अपराजिता साहित्य ज्ञान भूषण, यशोदा देवी स्मृति ज्ञान सम्मान से सम्मानित

राष्ट्रीय चेतना की प्रखर कवयित्री डॉ. गीता पांडेय अपराजिता साहित्य ज्ञान भूषण, यशोदा देवी स्मृति ज्ञान सम्मान से सम्मानित :

रायबरेली कलश उत्सव लान के भव्य सभागार में रायबरेली काव्य रस साहित्य मंच के संस्थापक आदरणीय शिवनाथ सिंह शिव की पूजनीया माता यशोदा देवी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी स्मृति में एक काव्यांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मांँ सरस्वती की वंदना से हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता रायबरेली के ही वरिष्ठ साहित्यकार एवं कवि रामलाल जी थे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लखनऊ से पधारे वरिष्ठ गजल कार श्री खालिद हुसैन सिद्दीकी जी थे विशिष्ट अतिथि के रूप में युवा रचनाकार सुंदरम सोनी जी थे राष्ट्रीय एवं सांस्कृतिक चेतना की प्रखर कवयित्री, लेखिका डॉ. गीता पांडेय अपराजिता जी ने राष्ट्रीय धारा की कविता प्रस्तुत करते हुए रायबरेली जनपद की महत्ता का बहुत ही सुंदर एवं मांँ की ममता का सजीव चित्रण किया कवयित्री ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर खूब तालियांँ बटोरी इसी श्रृंखला में फतेहपुर की धरती से पधारे युवा कवि सुंदरम सोनी ने अपनी श्रृंगारिक रचनाओं से खूब वाहवाही लूटी आगत कवियों ने माता जी के चित्र पर पुष्प अर्पण का उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया ।संस्था के अध्यक्ष अवधी सम्राट डॉक्टर इंद्रेश भदोरिया जी एवं वरिष्ठ कवि श्री शिवनाथ सिंह शिव जी ने सभी कवियों को माल्यार्पण एवं शाल्यार्पण से हार्दिक अभिनंदन किया। संस्थापक जी ने सभी कवियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ कवि शिव कुमार शिव ने किया। काव्य पाठ की श्रृंखला में सर्वश्री इंद्रेश सिंह भदोरिया श्री रमजान अली श्री इंद्रजीत अर्चक श्री शिव बहादुर दिलबर श्री जगजीवन सिंह एवं श्री कृष्ण कुमार अवस्थी उक्त सभी कवियों को यशोदा देवी स्मृति ज्ञान सम्मान एवं साहित्य ज्ञान भूषण सम्मान से नवाजा गया। सभी कवि यो की रचनाएं एक से बढ़कर एक रहीम सभी की रचनाओं ने श्रोताओं को आह्लादित किया।शिवनाथ सिंह सिंह ने आगत कवियों के प्रति हार्दिक आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button