न्यूज

देव के शक्ति पीठ में मना माँ काली का वार्षिकोत्सव, लगा छप्पन भोग

मलमास में रानी तालाब में 24 प्रहर अखंड कीर्तन का हुआ समापन

सूर्य नगरी,  देव में माँ काली की स्थापना दिवस पर नारी शक्तियों नें रानी तालाब आकर माँ काली की श्रृंगार अत्यंत दिव्य और भव्य रूप से किया , जो उनके उग्र और कल्याणकारी दोनों रूपों को दर्शाया गया ।विद्वानों नें बताया की सही तरीके से श्रृंगार करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। वैदिक पध्यति से गोपाल बाबा, विवेक मिश्रा जी नें किये l श्रद्धांलुओं द्वारा बनाया गया माँ काली को छप्पन भोग लगाया गया l पुरे देव बाजार में खीर का प्रसाद का भी वितरण किया गया l मलमास के शुभ अवसर पर काली स्थान शिवालय समिति ट्रस्ट के पुजारी पंडित दिनेश दुबे जी नें वेदी पूजा कर 24 प्रहर अखंड कीर्तन का आयोजन कियें l जिसमे कुरका, चैनपुर, आनंदपुरा, कुम्हार बीघा, तिलौताबीघा ग्राम के कीर्तन मंडली के टीम नें रात्रि में रानी तालाब के परिसर को भक्तिमय कर दिया l बिनोद जी के द्वारा रामायण पाठ किया गया l आज अखंड का पूर्णाहुति के साथ भंडारा किया गया l प्राचीन मान्यताओं के अनुसार, नाम संकीर्तन पापों का नाश कर आध्यात्मिक चेतना जागृत करता है l काली स्थान शिवालय समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष दीपक धनराज, सचिव राहुल सिंह, संरक्षक दीपक गुप्ता, कोषाध्यक्ष उपेंद्र चौधरी,गोरख साव,बिट्टू सिंह,पंकज कुमार, संतोष भारती, राजबंश सिंह, गुड्डू सिंह,चन्दन कुमार मनीष कुमार,छोटू कुमार,लडू, लवकुश राकेश राही,बिनोद चौधरी,पूर्व मुखिया नंदकिशोर मेहता नें अखंड कीर्तन को सफल बनाने में अहम् भूमिका निभाएं l उसी तरह से माँ काली की बार्षिक उत्सव को सफल बनाने में समाजसेवी विवेक मिश्रा, रवि पाण्डेय, पवन पाण्डेय, बलेश गुप्ता, मुकेश सिंह, मुकुल सिंह नें अहम् भूमिका निभाएं l दोनों पूजा का सफल आयोजन में देव का माहौल पूरा भक्तिमय हो गया l मलमास के इस रविवार के दिन पुरे देव में सकारात्मक ऊर्जा का हुआ संचार l नगर अध्यक्ष पिंटू साहिल, उपाध्यक्ष गोलू गुप्ता, महोत्सव पुरुष सिद्धेश्वर विद्यार्थी, समाजसेवी आलोक सिंह नें रानी तालाब के सौन्दर्यकरण के लिए हर संभव मदद करने की बात कही l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button