Bihar

माननीय मुख्यमंत्री हाथों सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि का डीबीटी के माध्यम से हुआ हस्तांतरण

माननीय मुख्यमंत्री, बिहार, सम्राट चौधरी के हाथों से सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि का डीबीटी के माध्यम से हुआ हस्तांतरण

प्रदीप कुमार नायक

स्वतंत्र लेखक एवं पत्रकार

——राज्य के सभी जिलों में सर्वाधिक मधुबनी जिले में सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि का हुआ भुगतान।—-सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएं समाज के वृद्धजनों, दिव्यांगजनों एवं असहाय महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है-जिलाधिकारी।

—-मधुबनी जिले के 4 लाख 61 हजार 4 सौ 75 लाभार्थियों के खातों में डीबीटी के माध्यम से भेजी गयी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि

 मधुबनी, 10 जून 2026,माननीय, मुख्यमंत्री बिहार, श्री सम्राट चौधरी जी के द्वारा बुधवार को राज्य के सभी छह प्रकार के सामाजिक सुरक्षा के कुल 94 लाख 29 हजार 6 सौ 98 पेंशनधारियों के खातों में मई 2026 माह की पेंशन राशि कुल 10 अरब 96 करोड़ 44 लाख 46 हजार रुपये का डीबीटी (प्रत्यक्ष लाभ अंतरण) के माध्यम से हस्तांतरण किया गया।

जिसमें मधुबनी जिले के 4 लाख 61 हजार 4 सौ 75 लाभार्थियों के खातों में डीबीटी के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि भेजी गयी।

इस अवसर पर समाहरणालय स्थित एनआईसी वीसी कक्ष में जिलाधिकारी, आनंद शर्मा की उपस्थिति में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण (लाइव वेबकास्टिंग) किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी, आनंद शर्मा ने बताया कि मधुबनी जिले के कुल 4 लाख 61 हजार 4 सौ 75 सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खातों में 53 करोड़ 63 लाख 14 हजार 5 सौ रुपये की राशि हस्तांतरित की गई है। यह राशि राज्य के सभी जिलों में सर्वाधिक है, जो जिले में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को दर्शाती है।*उन्होंने बताया कि बिहार राज्य निःशक्ता पेंशन योजना के 26 हजार 3 सौ 80 पेंशनधारियों को कुल लगभग 2 करोड़ 99* *लाख 99 हजार रुपये, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्ता पेंशन योजना के 5 हजार 5 सौ 30 पेंशनधारियों को 60 लाख 83 हजार रुपये, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन योजना के 1 लाख 34 हजार 8 सौ 38 पेंशनधारियों को 14 करोड़ 85 लाख 24 हजार रुपये तथा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के 28 हजार 9 सौ 20 पेंशनधारियों को 3 करोड़ 24 लाख 85 हजार 6 सौ रुपये की राशि का भुगतान किया गया है।

इसके अतिरिक्त लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 18 हजार 4 सौ 83 पेंशनधारियों को 2 करोड़ 12 लाख 90 हजार 1 सौ रुपये तथा मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के 2 लाख 47 हजार 324 लाभार्थियों को 29 करोड़ 79 लाख 65 हजार 8 सौ रुपये की राशि का भुगतान किया गया।

जिलाधिकारी, आनंद शर्मा ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएं समाज के वृद्धजनों, दिव्यांगजनों एवं असहाय महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन सभी पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर उन्होंने लाभार्थियों से सीधा संवाद भी कर उनके अनुभवों को जाना। लाभार्थियों में गीता देवी, विमला देवी, रुकसाना खातून, अनिता देवी ने माननीय मुख्यमंत्री एवं राज्य सरकार तथा जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा, नीतीश कुमार पाठक एवं काफी संख्या में विभिन्न पेंशन योजना के दर्जनों लाभार्थी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button