नरेंद्र मोदीजी के जन्म दिन पर,

🌹नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिन पर🌹
आज का दिन है बड़ा महान,
मोदी जी के जन्म दिन का है शान
दीर्घ काल तक सेवा करके,
बढ़ाया देश का मान।
ऑ॓खो में भारत का सपना,
हृदय में राष्ट्र का मान,
कर्म पथ पर बढते जाएं,
लेकर भारत का अरमान।
गरीब की आशा,किसान की मेहनत,
नारी का सम्मान बने,
युवा शक्ति के सपनो को,
नई दिशा और उड़ान मिले ।
गांव-गांव तक विकास की किरणे,
हर जीवन में उजियारा हो,
भारत के हर एक नागरिक का,
सपना अपना प्यारा हो।
विश्व पटल पर भारत की गूंजे,
संस्कृति और स्वाभिमान,
ज्ञान-विज्ञान, योग और तकनीक से,
बढता जाए हिंदुस्तान।
चुनौतिया चाहे कितनी आए,
संकल्प रहे मजबूत
नहीं झुके है नहीं झुकेगें
हिम्मत उनकी है अद्भुत।
कर्तव्य पथ पर बढते रहना,
सेवा का हो यही विधान,
भारत मां के चरणों में अर्पित,
हर प्रयास और हर अरमान।
मोदी जी के जन्म दिन पर,
खुश है सारा देश,
भेज रहें बधाइयां सभी,
क्या देश, क्या विदेश।
आओ मिलकर दीप जलाए,
भारत का उज्जवल कल संवारे,
जबतक सारा जहां रहेगा ,
नरेंद्र मोदी जी का नाम रहेगा।
डॉ नीरा प्रसाद
धनबाद झारखंड



