न्यूज

पातालगंगा महोत्सव की तैयारी युद्धस्तर पर

देव सूर्य मंदिर से पातालगंगा तक निकाली जाएगी भव्य शोभायात्रा

देव(दीपक गुप्ता), ब्राह्मचारी ज्ञानीनंद बाबा की तपोभूमि देव प्रखंड अवस्थीत पातालगंगा में महोत्सव आयोजन हेतु बैठक का आयोजन किया गया l पिछले वर्ष महोत्सव की समीक्षा कर इस वर्ष कम बजट में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर हर हाल में महोत्सव आयोजन के लिए युद्ध स्तर से तैयारी करने का प्रस्ताव पारित किया गया l छठ मेले के वजह से गंदगी फैले हुए को सर्वप्रथम स्थल को साफ सफाई करवाने पर विचार दिए l l महोत्सव में नैमिशारण के साधु संतो को आने के लिए सन्देश भेजनें का कार्य शुरू कर दिया गया है l

देव राज विरासत द्वारा यहाँ की तपोभूमि के संचालन के लिए खेत बारी का दान दिया गया था, इसलिए उनलोगों को भी महोत्सव में सम्मिलित होने का आग्रह किया जायेगा l सहयोगकर्ता, आयोजन समिति, अतिथियों एवं समाजसेवीयों को अंगवस्त्र और मोमेंटो से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया l ज्ञात हो की इस पौराणिक नगरी में आदिम काल से कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर भव्य मेला का आयोजन भी होते आ रहा है l पातालगंगा मठ समिति के अगुवाई में हीं पहले देव सूर्य मंदिर का संचालन होता था l इसलिए इस मठ में अवस्थीत भगवान राधाकृष्ण की महिमा और ज्ञानीनंद बाबा द्वारा एक चिमटे से अवतरित माँ गंगा की महिमा को देश दुनिया तक पहुँचाने के लिए महोत्सव का बीते वर्ष से शुरुवात की गयी है l कल से कलाकारों, स्कूली बच्चोंएवं सहयोगकर्ताओं से मिलने का अभियान शुरू कर दिया गया है l आज की बैठक में पातालगंगा महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष सूर्यदेव यादव, सचिव दीपक गुप्ता,, कोषाध्यक्ष कंचनदेव सिंह,उपाध्यक्ष, डॉ राजेंद्र प्रसाद, जोगेंद्र यादव, उपसचिव उपेंद्र यादव,अभ्यानंद ब्राह्मचारी के वंसज पंडित विजय दुबे, राकेश सिंह उपस्थित थे l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button