Biharऔरंगाबादन्यूज

पातालगंगा में मेडिकल कॉलेज के लिए होगा उग्र आंदोलन

बिहार के मुख्यमंत्री के घोषणा को अवहेलना कर रही है धार्मिक न्यास पर्षद

ब्रह्मचारी ज्ञानीनंद बाबा के तपोभूमि द्वारा अर्जित जमीन के विकास में धार्मिक न्यास बोर्ड प्रतिबंधक बनना एक राजनैतिक षड़यंत्र : मनोज सिंह

(देव से दीपक कुमार की रिपोर्ट); सूर्य नगरी देव के पातालगंगा में मेडिकल कॉलेज के लिए हो रहें अड़चन को दूर करने के लिए देव वासी कियें बैठक l पूर्व शिक्षक अजय गुरूजी के अध्यक्षता में हुई बैठक l बैठक में समाजसेवीयों नें कहा की जब जिला प्रशासन से मेडिकल कॉलेज के सम्बन्ध में मिलना चाहते हैं तो कुछ स्पष्ट जवाब नहीं मिलता है l इसलिए सभी का विचार हुआ की धार्मिक न्यास बोर्ड के प्रशासनिक अधिकारी से मिलकर पुरे अडचन को जाना जाए उसके बाद निराकरण के लिए सचिवालय को अवगत कराया जाए l और यदि किसी तरह की बात नहीं बनी तो उग्र आंदोलन कर जिला को स्तब्ध करा दिया जायेगा l

मुख्यमंत्री द्वारा घोषणा होने के बावजूद भी देव में मेडिकल कॉलेज में जबरदस्ती अड़चन पैदा करना राजनैतिक षड़यंत्र का बू आ रहा है l पातालगंगा मठ का जमीन ब्रह्मचारी ज्ञानीनंद बाबा की तपोभूमि द्वारा अर्जित किया गया उसमे महंत का पावर हीं सर्वपरी होता है ये पातालगंगा का डीड में भी स्पष्ट रूप से भी उल्लेखित है l पाताल गंगा मठ के महंत जी नें स्पष्ट रूप से मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन देने के लिए लिखित दे दियें हैं l इसलिए बोर्ड के पदाधिकारियों मनमानी को रोकने के लिए उग्र आंदोलन करना हीं एक देववासी का विकल्प बना है l इस बैठक में किसान नेता व बेढ़नी मुखिया मनोज सिंह, रुपेश कुमार, दीपक गुप्ता, विजय सिंह, प्रमोद कुमार, अमरेंद्र तिवारी, उदय सिंह, राजदेव भगत, सूरजदेव यादव,बलिराम सिंह,राम इक़बाल एहमद उपेंद्र यादव राहुल सिंह उपस्थित रहें l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button