न्यूज

बिहार सरकार के सौजन्य से 10 वॉ आदिशक्ति प्रेमनाथ खन्ना तीन दिवसीय नाट्य महोत्सव

 

दिनांक – 29 जुलाई 2025,स्थान – प्रेमचंद रंगशाला ,पटना, 28 जुलाई 2025 को कला और संस्कृति युवा विभाग बिहार सरकार के सौजन्य से 10 वॉ आदिशक्ति प्रेमनाथ खन्ना तीन दिवसीय नाट्य महोत्सव के अंतर्गत प्रेम चंद रंगशाला में 02 बजे से कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के उद्घाटनकर्ता ममता मेहरोत्रा, भगवती प्रसाद द्विवेदी,प्रेम किरण, ईश्वर चंद्र जायसवाल उत्तर प्रदेश, डॉ.कुमार विरल, डॉ. देव द्रव अकेला रहे।

 

कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन कवयित्री सविता राज ने किया।

उद्घाटन के बाद कवि सम्मेलन का आरंभ हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. मीना कुमारी परिहार के गणेश वंदना से किया गया।ममता मेहरोत्रा ने “दुनिया वाले क्या समझेंगे वाह के पीछे के ग़म को,किस किस दुख से गुजरी ममता अपने शेर सुनाने को” सुनाकर वाहवाही बटोरी।सविता राज ने “होठों पर मुस्कान दिखानी पड़ती है, पीर हृदय की रोज़ छुपानी पड़ती है”सुनाकर तालियां बटोरी।ईश्वर चंद्र जायसवाल ने “नाग देव को पूजिये, लेकर उनका नाम,नागेश्वर की ले दया, कर ईश्वर शुभ काम” ने खूब वाहवाही बटोरी।अंजनी कुमार पाठक ने “रिमझिम रिमझिम मेघा बरसे,पेड़ों पर हरियाली आये” सुनाकर दर्शकों का मन मोह लिया।, डॉ कुमारी अन्नू ने “पता नहीं कब किस पनघट पर भेंट किसी से हो जाए” सुनाकर तालियां बटोरी। डॉ. कुमार विरल ने “मिट्टी की गंध लिए,पुरवाई छंद लिए, अकुलाए शब्दों के पांव, दौड़ रहे नगर डगर गाँव” सुनाकर माहौल को खुशनुमा बना दिया।सुधांशु राज ने “सिक्का उछाल और देख ,

तेरी मेरी कितनी औकात बची है ?” को बहुत पसंद किय गया। अंशु कुमार ने “के आंखों को अंगार करो,

हृदय को हथियार करो,

लड़ना हो जो गिद्धों से तो पंजों को तैयार करो।” सुनाकर वाहवाही बटोरी। काव्यपाठ करने वालों में ईश्वर चंद्र जायसवाल,भगवती प्रसाद द्विवेदी,प्रेम किरण, सौरभ प्रभात डॉ. सुनील कुमार उपाध्याय,डॉ. कुमार विरल, अनुभव कुमार,डॉ. मीना कुमार परिहार, मीरा श्रीवास्तव, डॉ. प्रतिभा रानी, शिवेंद्र मालवीय,विद्यापति चौधरी,सिद्धेश्वर, डॉ. विजय गुंजन, मुकुंद,राजप्रिया रानी,मुकुंद,गोपाल फ़लक,गोपाल फ़लक आशा रघुदेव ,कृष्णनंदन कनक, डॉ. बिंदेश्वर प्रसाद गुप्ता मुख्य रहे।कार्यक्रम का आभार ज्ञापन अंजनी कुमार पाठक ने किया।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button