मातृ पितृ बंदन कर सेवा काल एवं जीवन जीने की कला पर हुई परिचर्चा

देव (औरंगाबाद) में गायत्री परिवार को एकत्रित करने के लिए श्यामता जी को जाना जाता है lसेवनिर्वीत लिपिक, रेफरल अस्पताल कुटुम्बा सह जिला उपाध्यक्ष महासंघ देव प्रखंड समन्वयक जिला गायत्री परिवार ट्रस्ट औरंगाबाद श्री श्यामता प्रसाद यादव जी नें आज अपने रिटायर्मेंट के होने के अवसर पर सूर्य नगरी देव के भाष्कर रिसोर्ट में सेवा काल एवं जीवन जीने की कला पर परिचर्चा विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गयी l जिनमे जिले के हजारों समाजसेवी उपस्थित हुए l सर्वप्रथम सभी आँगनतुको को फूलमाला एवं अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया l इस कार्यक्रम में गायत्री परिवार के नारी शक्ति भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिए l संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए समाजसेवीयों नें कहा की श्यामता जी सरल सोच और उच्च विचार रखने वाले व्यक्ति है l वे जिला में गायत्री यज्ञ के सफल संचालन के लिए जाने जाते हैं l श्यामता जी नें अपने माता पिता को को मंच पर स्थान देने पर देववासी नें उनके कार्यों को बहुत सराहना कियें l भव्य भंडारा का भी आयोजन किया गया l पातालगंगा में मेडिकल कॉलेज,देव सूर्य मंदिर विश्व विरासत में शामिल करने की बातें भी की गयी, l अतिथियों में सुबोध सिंह, अनिल यादव, शिवनारायण सिंह, बीरेंद्र सिंह, सबिता देवी, शंकर यादवेंदु, राजरूप पाल, डॉ राजेंद्र प्रसाद, भूपेश कुमार, आपीश्वर सिंह चंद्रवंशी, महोत्सव पुरुष सिद्धेश्वर विद्यार्थी, उपेंद्र यादव, गीता देवी उपस्थित थे l




