लोकप्रिय समाज सेविका गार्गी सिंह झारखंड प्रदेश महामंत्री मनोनीत

सिंदरी की लोकप्रिय समाज सेविका गार्गी सिंह को सामाजिक जागरुकता मंच का प्रदेश महामंत्री मनोनीत किया गया
धनबाद ( झारखंड)
सामाजिक जागरुकता मंच के राष्ट्रीय संस्थापक आचार्य संजय सिंह ” चंदन ” ने झारखंड प्रदेश में संस्था को विस्तार देते हुए सिंदरी फर्टिलाइजर कॉलोनी की लोकप्रिय सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता गार्गी सिंह को संस्था के व्यापक विस्तार के लिए झारखंड प्रदेश का महामंत्री मनोनीत किया है,संस्था की एक बैठक जो राष्ट्रीय अध्यक्ष- नरेंद्र नौडीयाल ( देहरादून ) , की अध्यक्षता में आयोजित हुई,राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख एवं राष्ट्रीय सलाहकार – वरिष्ठ पत्रकार उमेश तिवारी (धनबाद- झारखंड) ,राष्ट्रीय महामंत्री- जफर अब्बास ( सोनभद्र- रेणुसगार ) , संस्था के प्रथम राष्ट्रीय संयोजक रजायन यादव ( दानापुर- बिहार ) , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष -राम आशीष मिश्रा ( गोपालगंज – बिहार), राष्ट्रीय सचिव- गमकलाल कांति ( सिलिगुड़ि- पश्चिम बंगाल) एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष – बाबा चंद्र मोहन उपाध्याय ( गाजीपुर- उत्तर प्रदेश), राघव पांडेय – प्रदेश अध्यक्ष (बिहार )की आम सहमति से मनोनीत किया गया है, संस्था आपसे झारखंड प्रदेश में संस्था के व्यापक विस्तार की संभावना की अपेक्षा के साथ हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं व्यक्त करती है !



