सिंदरी के प्रथम साहित्यकार अशोक कुमार सिंह स्वर्ण पदक प्राप्त की स्मृति मे भव्य कवि सम्मेलन आयोजित होगा

धनबाद ( झारखंड )
सामाजिक जागरुकता मंच, धनबाद जिला की बैठक गुरुवार को 11:20 बजे वृंदावन कॉलोनी में वयोवृद्ध समाजसेवी सुनील सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई, जिसमे यह निर्णय लिया की संस्था ” सिंदरी के प्रथम स्वर्ण पदक प्राप्त छात्र राँची विश्वविद्यालय स्व. अशोक कुमार सिंह की स्मृति ” मे सिंदरी नेहरू मैदान मंच पर” भव्य कवि सम्मेलन “आयोजित किया जायेगा ! जिसमे धनबाद जिला के जाने माने साहित्यकार और गजलकारों को सम्मानित किया जायेगा !
संस्था के राष्ट्रीय संस्थापक आचार्य संजय सिंह” चंदन ” ने बताया कि यह आयोजन भव्य,दिव्य, नव्य के साथ साथ ऐतिहासिक होगा, इस अवसर पर सिंदरी के सभी विद्यालय में प्रश्नोतर प्रतियोगिता आयोजित होगी और चयनित छात्र/ छात्राओं को सम्मानित किया जायेगा !! इस अवसर पर मुख्य अतिथि वयोवृद्ध शिक्षाविद् एवं सिंदरी कॉलेज सिंदरी के अवकाश प्राप्त प्रोफेसर (डॉ.) रामावतार सिंह रहेंगे !
कार्यक्रम का आयोजन समाज सेवी एवं संस्था के प्रदेश अध्यक्ष रवि कुमार करेंगे !
कार्यक्रम का सम्पूर्ण संचालन झारखंड प्रदेश सामाजिक जागरुकता मंच की प्रदेश महामंत्री गार्गी सिंह करेंगी !!
कार्यक्रम की तैयारी जोर – शोर से की जा रही है !!
बैठक में रवींद्र उपाध्याय, मुरली मास्टर, राजेश राय, विद्युत प्रकाश , अजीत कुमार सिंह, एडवोकेट ब्रजेश कुमार सिंह, भोगेंद्र महतो, बाटूल मंडल, रामन्ना झा, प्रबल प्रताप सिंह , शिवम पहलवान, अनूप सरकार आदि मौके पर उपस्थित थे !



