लोधी समाज की विकलांग बच्ची की करेंगे निशुल्क शादी

सालीचौका रोड,,,, समीपी ग्राम मारेगांव की रहने वाली मोहन सिंह ठि्क्वार की बच्ची जो दोनों पैरों से विकलांग है । लोधी समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में अपना रजिस्ट्रेशन कराया था। क्षेत्रीय समिति के सदस्यों को जब इस बात की जानकारी हुई तो समिति के कार्यकारिणी सदस्य ग्राम मारेगांव श्री मोहन सिंह ठि्क्वार के निवास स्थान पर पहुंच कर बच्ची से बात की और समिति ने निर्णय लिया इस विकलांग बच्ची की शादी लोधी समाज रानी अवंतीबाई समिति द्वारा अक्षय तृतीया पर किए जा रहे सामूहिक विवाह सम्मेलन में निशुल्क शादी करेंगे। समिति के सदस्यों में सर्वश्री अशोक कुमार जी सिलोकिया श्री रामसीग जी वर्मा श्री भाव सिंह जी वर्मा श्री राजकुमार जी वर्मा ग्राम समिति के सचिव शिवकुमार जी बड़कुर और जिला कमेटी के सदस्य सम्माननीय देवेन्द्र पटेल एवं रानी अवंती बाई क्षेत्रीय समिति के सचिव सुरेश पटेल आदि उपस्थित रहे।



