न्यूज

शिक्षक दिवस गुरु को समर्पित

🌸☘️ शिक्षक दिवस ☘️🌸
गुरु को समर्पित एक विशेष दिन
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹

ज्ञान के सागर गुरु हमारे,
महिमा जिनकी अपार,
गुरु बिना जीवन अधूरा,
गुरु से जीवन साकार।

शिक्षक ज्ञान के भंडार हैं,
आओ उनका सम्मान करें,
उनसे पाई शिक्षा के बल पर,
अपने जीवन का मान बढ़ाएँ।

शिक्षक के ज्ञान और मार्गदर्शन से,
विद्यार्थी का भविष्य सँवरता है,
उनकी जलाई ज्ञान-ज्योति से,
सफलता का दीपक जलता है।

गुरु के ज्ञान से शिष्य महान,
पाता जीवन में सम्मान,
सत्य, कर्म और सदाचार का,
गुरु देते अमूल्य ज्ञान।

जो श्रद्धा से गुरु को माने,
उसका जीवन हो उजियार,
गुरु की वाणी दीपक बनकर,
दिखलाए भवसागर पार।

गुरु केवल शिक्षा ही नहीं,
जीवन का मार्ग दिखाते हैं,
गिरते हुए कदमों को थामकर,
हमें आगे बढ़ना सिखाते हैं।

शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर,
करें गुरु का अभिनंदन,
जिनके ज्ञान और आशीष से,
रोशन होता जीवन-आँगन।

🙏 जय गुरुदेव! 🙏

✍️ डॉ. नीरा प्रसाद
धनबाद, झारखंड

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button