समकालीन जवाबदेही निबंध अंक का लोकार्पण 28 दिसंबर को

औरंगाबाद 26/12/25, जिला मुख्यालय औरंगाबाद में लगभग 1 दशक से निरंतर प्रकाशित होने वाली पत्रिका समकालीन जवाबदेही निबंध विशेषांक का लोकार्पण 28 दिसंबर को औरंगाबाद के अनुग्रह नारायण सिंह नगर भवन में होगी।लोकार्पण के संबंध में सूचना देते हुए समकालीन जवाबदेही पत्रिका के सह संपादक एवं मीडिया प्रभारी सुरेश विद्यार्थी ने बताया कि औरंगाबाद लोकसभा के पूर्व सांसद माननीय सुशील कुमार सिंह के कर कमलों द्वारा कार्यक्रम का उद्घाटन किया जाएगा।इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ कुमार वीरेंद्र के द्वारा आधार वक्तत्व दिया जाएगा।वहीं मुख्य वक्ता दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय के भारतीय भाषा विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर( डॉ) सुरेश चंद्र, राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त प्राचार्य डॉ सच्चिदानंद प्रेमी, औरंगाबाद जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष डॉ सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह, हिंदी साहित्य भारती के केंद्रीय महामंत्री राकेश कुमार होंगे।औरंगाबाद के एसडीओ संतन कुमार सिंह,एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय,नगर परिषद औरंगाबाद के अध्यक्ष उदय गुप्ता, रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष सतीश कुमार सिंह विशिष्ट अतिथि होंगे।पंचदेव धाम चपरा के संस्थापक अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित लोकार्पण समारोह में स्वागताध्यक्ष की भूमिका शंभूनाथ पांडेय एवं संचालन की जिम्मेवारी प्रेमेंद्र मिश्रा को दी गई है।डॉ शिवपूजन सिंह,डॉ रामाधार सिंह,डॉ संजीव रंजन, वरीय अधिवक्ता सिद्धेश्वर विद्यार्थी, प्रसिद्ध ज्योतिर्विद शिवनारायण सिंह,लालदेव प्रसाद ,डॉ धनंजय कुमार,शिक्षक उज्ज्वल रंजन,चंदन कुमार पाठक, शिक्षाविद सुनील कुमार,लवकुश प्रसाद सिंह,राम सुरेश सिंह,देवेंद्रदत्त मिश्र,अशोक कुमार सिंह,सिहेश सिंह की गरिमामई उपस्थिति में अतिथियों की स्वागत की जिम्मेवारी जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन के महामंत्री धनंजय जयपुरी को दी गई है। संपादकीय वक्तव्य पत्रिका के प्रधान संपादक डॉ सुरेंद्र प्रसाद मिश्र द्वारा किया जाएगा, जबकि रामकिशोर सिंह द्वारा धन्यवाद ज्ञापन दिया जाएगा।लोकार्पण समारोह की समीक्षा की गई,समीक्षोपरांत पाया गया कि सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।




