न्यूज
सविता राज उपेंद्र विद्यालंकार शिखर सम्मान से सम्मानित

दरभंगा ,बिहार: हिंदी समाहार मंच दरभंगा के तत्वाधान में साहित्यकार शंभु अगोही जी का नवां स्मरण दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बिहार विधान परिषद के सदस्य सर्वेश कुमार, बज्जिका लोक के संपादक चितरंजन सिंहा समेत बिहार से बाहर एवं बिहार के अन्य जिलों से दर्जनों साहित्यकार शामिल रहे। संस्था द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सविता राज सहित कई साहित्यकारों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के आयोजक अमिताभ सिन्हा थे ,कवि सम्मेलन की अध्यक्षता अंजनी कुमार पाठक ने किया।




