न्यूज

*सहारनपुर के कवि सुनील कुमार खुराना आशु कवि सम्मान से सम्मानित*

दिनांक 18.4.2026 को बोलती कलम साहित्यिक मंच भारत के संस्थापक महोदय संजय राय साईं के द्वारा विशेष काव्य प्रतियोगिता बोलती कलम साहित्यिक मंच भारत पर कराई गई। मंच के संस्थापक महोदय के द्वारा इस प्रतियोगिता में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने हेतु विश्व धरा पर साहित्यकारों को बीस मिनट में एक स्वरचित कविता लिखने के लिए वनों का संरक्षण विषय दिया गया था। बोलती कलम के संस्थापक महोदय का उद्देश्य है कि पर्यावरण को शुद्ध रखना विश्व के सभी मानव की नैतिक जिम्मेदारी हैं।
सहारनपुर के कवि सुनील कुमार खुराना जो उच्च प्राथमिक विद्यालय बाधी नकुड़ सहारनपुर में इंचार्ज अध्यापक के पद पर कार्यरत है उन्होंने भी बोलती कलम साहित्यिक मंच भारत पर अपनी स्वरचित और सर्वाधिकार सुरक्षित कविता बीस मिनट की अवधि से पूर्व में ही लिखकर प्रेषित की थी। इस कविता प्रतियोगिता में भारत के सैकड़ों कवियों ने प्रतिभाग किया था। बोलती कलम साहित्यिक मंच भारत के संस्थापक महोदय ने सिर्फ चार कवियों को आशु कवि सम्मान से सम्मानित किया। संस्थापक महोदय के द्वारा सुनील कुमार खुराना की वनों का संरक्षण विषय पर उत्कृष्ट रचना की सराहना करते हुए कवि सुनील कुमार खुराना के उज्जवल साहित्यिक भविष्य की शुभकामनाएं दी है। सुनील कुमार खुराना को अनेक लोगों ने शुभकामनाएं प्रेषित की है इनमें से मेघराज सिंह,जगपाल सिंह,भानु प्रताप सिंह, बेबी रानी,साक्षी,उज्जवल धवल, धीरज,सोनम कुलदीप सिंह रोहिल्ला, श्याम सिंह,देवेंद्र कुमार,प्रिया काम्बोज दिव्या, नैन्सी, खुशी,समर आदि।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button