न्यूज

सुनील कुमार खुराना ने विद्यालय में रक्षाबंधन विषय पर कराई प्रतियोगिता

सहारनपुर, दिनांक 08/08/2025 को उच्च प्राथमिक विद्यालय बाधी नकुड सहारनपुर में भारतीय संस्कृति की मिसाल रक्षाबंधन त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया है । सुनील कुमार “खुराना”, समस्त स्टाफ व प्यारे बच्चों ने मिलकर रक्षाबंधन के त्यौहार को विद्यालय प्रांगण में मनाया है। सुनील कुमार “खुराना” ने बच्चों को रक्षाबंधन विषय पर लेखन प्रतियोगिता कराई जिसमें कक्षा 6,7,8 के छात्रों ने पूर्ण मनोयोग से प्रतिभाग किया। भारतीय संस्कृति के रक्षाबंधन त्योहार पर बच्चों ने अपनी क्षमता अनुसार अपने-अपने विचार लिखें।इस प्रतियोगिता में कक्षा 6 में प्रथम शगुन देवी,द्वितीय कार्तिक,तृतीय गौरी,कक्षा 8 में प्रथम मनप्रीत,द्वितीय पारुल, तृतीय पलक ने सम्मानित स्थान प्राप्त किया। सुनील कुमार “खुराना” ने रक्षाबंधन के त्योहार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को बताया कि रक्षाबंधन त्योहार भाई बहन का पवित्र त्यौहार है। यह सावन की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस त्योहार में बहन भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधती है। बहन अपने भाई की लंबी उम्र की कामना रब से करती है। जब महाभारत काल में कृष्ण की कलाई पर चोट लग गई तो द्रोपदी ने अपनी साड़ी को फाड़ कर कृष्ण की कलाई पर बांध दिया था। जब दु:शासन ने द्रौपदी का चीर हरण किया तो कृष्ण ने द्रौपदी के चीर को बढ़ाकर द्रोपदी की लाज बचाई। कृष्ण ने द्रौपदी के भाई होने का फ़र्ज़ निभाया। भैया भी बहन की लंबी उम्र की कामना करते हुए आखिरी सांस तक बहन की रक्षा करने के लिए प्रतिज्ञा करता है। इस प्रतियोगिता में विद्यालय समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। सुनील कुमार “खुराना” सचिन कुमार, अमित कुमार, रुपा देवी आदि।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button