स्व०सुशील कुमार मोदी की पुण्यस्मृति में बन रहे इस ब्लड बैंक का परिचालन मई अथवा उसके उत्तरोत्तर शुरू हो जाने की उम्मीद

पटना सिटी। नागालैंड के राज्यपाल नंदकिशोर यादव ने गांधी सरोवर स्थित रेड क्रॉस भवन में जाकर ब्लड बैंक के यथाशीघ्र संचालन एवं रेड क्रॉस भवन में निर्माणाधीन द्वितीय तल के कार्य प्रगति का मुआयना किया। उन्होंने ब्लड बैंक के संचालन में आ रही बाधाओं को यथाशीघ्र दूर करने तथा स्व०सुशील कुमार मोदी की पुण्यस्मृति में बन रहे इस ब्लड बैंक का परिचालन मई अथवा उसके उत्तरोत्तर शुरू हो जाने की उम्मीद व्यक्त की। श्री नंदकिशोर यादव के साथ आए पटना साहिब के विधायक रत्नेश कुशवाहा ने राज्यपाल महोदय के निर्देशानुसार कार्यों को समय सीमा के भीतर पूरा करने का अपना संकल्प दोहराया।
सोसाइटी के चेयरमैन गोविंद कानोडिया एवं प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण के राज्य संयोजक अजीत कुमार सिंह ने राज्यपाल महोदय को गुलदस्ता एवं अंगवस्त्र प्रदान कर स्वागत किया।
इस अवसर पर संरक्षक डॉ० टी०पी० गोलवारा, डॉ० कुंवर सिंह, डॉ०अभिषेक कुमार के साथ ही शशिशेखर रस्तोगी, प्रदीप बरेलिया,तारा झुनझुनवाला,रीता रस्तोगी,कविता पोद्दार,संदीप ड्रॉलिया,प्रो०दिनेश कुमार,अवधेश कुमार सिन्हा,गोपाल कुमार,श्वेता कानोडिया, प्रफुल्ल पांडेय,धीरेंद्र प्रताप मुन्ना,सौरभ शारदा,संजीव देवड़ा, विनोद झुनझुनवाला,नरेश सुल्तानिया,अमित कानोडिया, राजेश कानोडिया,राजकुमार गोयनका,विशाल सिंघानिया,सात्विक कानोडिया,विजय कुमार सिंह,संजय रॉय आदि मौजूद रहे।
मौके पर आयोजित संक्षिप्त सभा का कुशलतापूर्वक संचालन संजय बूबना ने किया।
– *गोविंद कानोडिया*
चेयरमैन
रेड क्रॉस सोसाइटी,पटना सिटी




