न्यूज

हिन्दी- हमारी शान

” हिंदी–हमारी शान ”

हिंदी हमारी मातृभाषा ,
हिंदी का सम्मान करें,
हिंदी देश का गौरव है,
इसका सदा गुणगान करें।

हिंदी समाज का दर्पण है,
सभ्यता और संस्कृति है,
जन-जन की मन की भाषा,
भारत की यह शक्ति है।

अनेकता में एकता को ,
हिंदी सदा संजोती है,
संस्कारो की भधुर धारा,
बनकर दिल में बहती है।

अपनी मिट्टी की पहचान है,
अपनेपन की मान है हिंदी,
भारत की विविधता में भी ,
एकता की जान है हिंदी।

हिंदी में हम बात करे,
हिंदी का सम्मान करें,
अपने घर, अपने समाज में,
हिंदी का गुणगान करें।

प्रयास करें हम-सब मिलकर,
हिंदी जन-जन तक पहुंचाएं,
ज्ञान-विज्ञान और साहित्य में,
हिंदी को आगे बढाएं।

हिंदी दिवस का पर्व मनाएँ,
गूँजे हिंदी चारों ओर,
हर जन के मन का हो नारा,
जय हिंद,जय भारत।

डॉ नीरा प्रसाद
धनबाद झारखंड

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button