हीमोग्लोबिन जांच शिविर

आज भारत विकास परिषद्, स्वर्णिम शाखा प्रयाग प्रांत के नेतृत्व में ज्वाला देवी सरस्वती बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज, सुभाष नगर मंमफोर्डगंज में हीमोग्लोबिन जांच शिविर एवं गुरू वंदन छात्र अभिनंदन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। प्रांतीय अध्यक्ष आर एस सिंह एवं प्रधानाचार्या श्रीमती बेबिका राय के द्वारा मेडिकल जांच शिविर का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की ८० से अधिक छात्राओं का हीमोग्लोबिन जांच एवं रक्त चाप जांच किया गया।इस अवसर पर
प्रांतीय सेवा संयोजक मनीष सिंह जी द्वारा विटामिन, कैल्शियम आयरन की दवाएं मुफ्त में दी गई। शाखा संरक्षक श्रीमती माया द्विवेदी, अध्यक्ष मधु अस्थाना, सचिव सोनिया अग्रवाल द्वारा बच्चों को खान पान से संबंधित सलाह दी गई और एनीमिया से बचने के उपाय बताए गए।सभी बच्चों को चना, गुड़ एवं फल वितरित किया गया। तत्पश्चात विद्यालय में गुरु वंदन छात्र अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या सहित १६ अध्यापिकाओं और आचार्यों को बच्चों द्वारा वंदन किया गया तथा मेधावी छात्र चंद्राशु मिश्रा और प्रदेश स्तर की कराटे प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कु समीक्षा विश्वकर्मा को सम्मान देकर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर महासचिव अमित श्याम, संयोजक संतोष सेठ,वरिष्ठ सदस्य ममता सिंह, विद्यालय प्रबंधक मंजू दरबारी, संगीता अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।इस अवसर पर आयुष्मान पैथोलॉजी लैब के डाक्टरों को भी उनके इस सेवा कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन संतोष सेठ ने किया और आभार ज्ञापन सचिव सोनिया अग्रवाल ने दिया।



