
औरंगाबाद – जन सुराज उद्घोष यात्रा के तहत जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर जी का 28 अप्रैल 2025 को ओबरा हाई स्कूल के मैदान में ऐतिहासिक आगमन होने जा रहा है। प्रशांत किशोर जी की जनसभा को सफल बनाने के उद्देश्य से जन सुराज जिला कार्यालय औरंगाबाद में जन सुराज पार्टी के पदाधिकारियों के द्वारा समीक्षा बैठक एवं प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बताया कि रैली को सफल बनाने के लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से आग्रह किया है कि वे विकसित बिहार के सपनों को साकार करने के लिए अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस जनसभा को सफल बनाएं। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष बृजमोहन सिंह, जिला महासचिव रामजी चौहान, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र कुमार राम, जिला उपाध्यक्ष लालमोहन राम, नंदकिशोर यादव, अभिमन्यु शर्मा, बबलू शर्मा , प्रकाश चौधरी, शगुफ्ता यास्मीन, राजेश कुमार, कुटुंबा प्रखंड अध्यक्ष रणधीर कुमार सिंह, सहित जनसुराज के सैकड़ों पदाधिकारी उपस्थित रहे।




