न्यूज

आद्रा मेला के अवसर पर सत्यचंडी धाम में 25000 श्रद्धालुओं ने दर्शन किया 

औरंगाबाद 29/6/25, जिला मुख्यालय औरंगाबाद से 5 किलोमीटर की दूरी पर अवस्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल एवं शक्तिपीठ सत्यचंडी धाम रायपुरा के प्रांगण में आद्रा मेला के सातवें दिन हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ में सुबह सवेरे से ही लोग माता सत्यचंडी के दर्शन के लिए कतारबद्ध होकर दर्शन पूजा पाठ किया।आद्रा नक्षत्र में जब रविवार का दिन आता है तो उस दिन श्रद्धालु भक्तों की भारी भीड़ होती है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आज लगभग 25000 से अधिक श्रद्धालु भक्तों ने माता के दर्शन पूजा पाठ किया।औरंगाबाद जिले ही नहीं दूसरे जिले के लोग भी यहां आकर पूजा पाठ करते हैं।सत्यचंडी धाम न्यास समिति के सचिव राजेंद्र सिंह, अध्यक्ष अमरेश सिंह,पृथ्वीराज चौहान चैरिटेबल ट्रस्ट के सचिव स्वर्णजीत कुमार सिंह, समाजसेवी नन्हकू सिंह, देववंश सिंह,अवधेश सिंह लखन प्रसाद सहित अन्य लोगों की गरिमामई उपस्थिति में कहा कि सत्यचंडी माता की महिमा अपरम्पार है और सदियों से इस स्थान पर आद्रा नक्षत्र के मौके पर मेला का आयोजन किया जाता रहा है। साथ ही साथ इस शक्ति स्थल पर नवरात्र के मौके पर भी विशेष पूजा पाठ की जाती रही है।आद्रा नक्षत्र के निमित्त गुप्त नवरात्र भी इस समय चल रहा है,जिससे इस स्थल पर दर्शन पूजा पाठ करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है।हाल ही में इस धाम को महोत्सव रत्न संजीव कुमार सिंह के सौजन्य से कला संस्कृति विभाग से राजकीय दर्जा दिलाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button