
पटना, बी.डी पब्लिक स्कूल, शिवाला, दानापुर पटना में सभी शिक्षकों एवं बच्चों ने पहलगाम में निर्दोष भारतीयों को धर्म के आधार पर नाम पूछ -पूछकर आतंकियों द्वारा नि:शंस हत्या करने के आक्रोश में एक आक्रोश सभा की गई.. जिसमें जान गंवाने वाले भारतीयों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई.. मार्गदर्शक अवध किशोर मिश्र ने कहा कि इस नृशंसता की भर्त्सना के लिए शब्द नहीं मिल पा रहे हैं.. हृदय में अथाह मर्मांतक पीड़ा के साथ साथ असीम गुस्सा भी है.. प्रत्येक भारतीय इस कायराना हरकत के लिए
जिम्मेवार लोगों एवं आतंकियों और उनके समर्थकों को कठोर से कठोरतम दंड की अपील कर रहा है. वह त्वरित कारवाई देखना चाहता है.. ऐसी कारवाई.. जिससे भविष्य में ऐसे घृणित करने में उन देश द्रोहियों की रूह काँप जाए.


