काव्यांजलि- काव्य की धार संस्था ” की ओर से हिन्दी दिवस के अवसर पर ” यूट्यूब लाइव ” के माध्यम से ” राष्ट्रीय कवि सम्मेलन

“काव्यांजलि- काव्य की धार संस्था ” की ओर से हिन्दी दिवस के अवसर पर ” यूट्यूब लाइव ” के माध्यम से ” राष्ट्रीय कवि सम्मेलन ” संस्था की संस्थापिका डॉ. शालिनी मिश्र ने आयोजित किया !
इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार ( पूर्व महाप्रबंधक) आचार्य संजय सिंह ‘ चंदन ‘ (धनबाद) ने किया ! बेहतरीन और शानदार संचालन वरिष्ठ राष्ट्रीय साहित्यकार विनय शर्मा ‘दीप ‘ ( मुंबई) ने किया ! अतिथियों का अभिनंदन और स्वागत संस्था संस्थापिका डॉ. शालिनी मिश्र ने किया !
बतौर मुख्य अतिथि मधु स्वामी (ग़ाज़ियाबाद -उत्तर प्रदेश) , अति विशिष्ट अतिथि डॉ. अवधेश तिवारी ( दिल्ली )
विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार अंजनी कुमार द्विवेदी ‘ अनमोल ‘ , कल्लू राम ‘ स्नेही ‘ आदि सभी ने हिन्दी दिवस, राज भाषा, राष्ट्र भाषा, देवनागरी पर प्रथम सत्र में परिचर्चा किया और व्य्याख्यान दिया !
दूसरे सत्र में कवि सम्मेलन के दौरान सभी ने हिन्दी की महत्ता, उपयोगिता और हिन्दी राष्ट्र भाषा की गरिमा पर एक से बढ़ कर एक प्रस्तुति दी ! मुख्य अतिथि आ. मधु स्वामी जी की प्रस्तुति को खूब सराहा गया , संस्थापिका डॉ. शालिनी मिश्र ने अपने बेहतरीन अंदाज में वर्तमान परिवेश में युवा पीढ़ी द्वारा हिन्दी भाषा से भागने पर दमदार आगाज कर उन्हें आगाह किया !
डॉ.अवधेश तिवारी जी ने हिन्दी पर अपनी सर्व श्रेष्ठ प्रस्तुति दी , जबकि लोकप्रिय साहित्यकार संचालन कर्ता विनय शर्मा दीप ने अपने मुखर अंदाज में हिन्दी को दुनिया का सर्व श्रेष्ठ भाषा की संज्ञा अपनी प्रस्तुति में दिया !
कार्यक्रम के अध्यक्ष आचार्य संजय सिंह ‘ चंदन ‘ ने सभी आगंतुक साहित्य मनीषियों की प्रस्तुति को एक से बढ़कर एक और उम्दा कवि सम्मेलन बताया श्री चंदन ने अपनी रचना प्रस्तुति में कहा…..
” कवि नहीं मै काव्य मरघट का पुराना भूत हूँ,
हिंदुस्थान हूँ, हिन्दी साहित्य का अग्रदूत हूँ,
बिन्दु हूँ, सिंधु हूँ, हिंदू हूँ, हिन्दी का दूत हूँ,
हिन्दी दिवस पर हिन्दी व देवनागरी का शुभ शुभ मुहूर्त हूँ…… हिन्दी हूँ ….
इन पंक्तियों ने खूब तालियां बटोरी !!
अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया बेहतरीन संचालन कर्ता विनय शर्मा दीप जी ने !!




