Biharऔरंगाबाद

अंतराष्ट्रीय साक्षरता दिवस 8 सितंबर से हिन्दी दिवस 14 सितंबर तक सात दिवसीय हिंदी महोत्सव आयोजित करने का निर्णय

 

सात दिवसीय हिंदी महोत्सव भब्य और दिव्य रुप से आयोजित करने का लिया गया निर्णय।

इसमें जिले के नामचीन साहित्यकारों ,साक्षारताकर्मियों और पत्रकारों को किया जाएगा सम्मानित

इसके जरिए हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने की होगी मांग।

औरंगाबाद ,  उक्त निर्णय साहित्य संवाद एवं जनेश्वर विकास केंद्र की हुई बैठक में लिया गया । बैठक समकालीन जवाबदेही पत्रिका के संपादक डा सुरेंद्र प्रसाद मिश्रा की अध्यक्षता में अधिवक्ता संघ भवन में हुई । जनेश्वर विकास केंद्र के सचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थी ने बताया की अंतराष्ट्रीय साक्षरता दिवस 8 सितंबर से हिन्दी दिवस 14 सितंबर तक सात दिवसीय हिंदी महोत्सव आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत 8 सितंबर को साक्षरता के महत्व पर संगोष्ठी आयोजित की जायेगी जिसमें वक्ता के रूप में साक्षरता विषेषज्ञों को आमंत्रित किया जाएगा। इसके बाद साक्षरता कर्मियो को सम्मानित किया जाएगा। दुसरे दिन भारतेन्दु हरिश्चन्द्र के जन्मदिन के अवसर पर संगोष्ठी आयोजित की जायेगी। 10 एवं 11 को स्कूल स्तर पर छात्र छात्राओं के बीच हिंदी विषय पर विभिन्न तरह के प्रतियोगिता संपन्न करायी जायेगी। फाइल 12 सितंबर को कराया जायेगा। 11 को ही विवेकानंद के शिकागो भाषण आधारित संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा । 13 को नामचीन कवियों द्बारा कवि सम्मेलन भब्य आयोजन होगा । 14 सितंबर को हिंदी दिवस के अवसर पर हिन्दी से सम्बंधित संगोष्ठी आयोजित होगी जिसमें वक्ता के रूप में नामचीन साहित्यकारों को आमंत्रित किया जायेगा । तत्पश्चात जिले के नामचीन साहित्यकारों और पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा। उसके बाद चयनित प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। अंत महोत्सव का समापन किया जाएगा। विदित हो कि सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा के बावजूद हिन्दी को राष्ट्रभाषा का दर्जा नहीं मिल पाया है । इस महोत्सव के माध्यम भारत सरकार से हिन्दी को राष्ट्रभाषा बनाने की मांग की जायेगी। बैठक में अधिवक्ता संघ अध्यक्ष संजय सिंह,जनेश्वर विकास केन्द्र अध्यक्ष रामजी सिंह, कवि लवकुश प्रसाद सिंह, साहित्य संवाद के संयोजक लालदेव प्रसाद, शिक्षक एवं सचिव साहित्य संवाद उज्जवल रंजन, शिक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह, खेल कौशल संयोजक वीरेंद्र कुमार सिंह, जन विकास परिषद उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, सुरेश ठाकुर, ज्योतिष विद ओमप्रकाश पाठक, शिक्षक वेदप्रकाश तिवारी, अशोक मेहता सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button