न्यूज

अंतर्राष्ट्रीय महिला काव्य मंच पश्चिमी दिल्ली इकाई की काव्य गोष्ठी सम्पन्न

अंतर्राष्ट्रीय महिला काव्य संस्था की पश्चिमी दिल्ली इकाई की मासिक काव्य गोष्ठी वीरवार दिनाँक 05 जून, 2025 को उपाध्यक्ष एकता सिंह चौहान के निवास शुभम एन्क्लेव,पश्चिम विहार में आयोजित की गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता एकता सिंह चौहान के द्वारा की गयी। विशिष्ट अतिथि के रूप में तृप्ति अग्रवाल, अध्यक्ष उत्तरी पश्चिमी दिल्ली, अंजू अग्रवाल अध्यक्ष, दक्षिणी पूर्वी दिल्ली, माधुरी स्वर्णकार अध्यक्ष, उत्तरी दिल्ली इकाई की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन कुसुम लता ‘कुसुम’ अध्यक्ष पश्चिमी दिल्ली इकाई के द्वारा किया गया। सर्वप्रथम आमंत्रित विशिष्ट अतिथियों को मंचासीन करके माँ सरस्वती का आह्वान वरिष्ठ कवयित्री उमंग सरीन की मधुरिम सरस्वती वंदना से किया गया। तत्पश्चात अतिथियों का सम्मान अंगवस्त्र भेंट करके किया गया। सभी सम्मानित कवयित्रियों का सम्मान भी मुक्तामाल से किया गया। काव्य पाठ करने वाली कवयित्रियों में नीता दुबे , मधु शर्मा ‘मधुर’, रजनी बाला, मधु वशिष्ठ , मीनाक्षी भसीन, सुनीला नारंग, उमंग सरीन, शिखा खुराना, उर्वशी,’उर्वी’, रंजना मजूमदार, राजेश्वरी, मंजू जैन, एकता धाम, कुसुम लता ‘कुसुम’ आदि की गरिमामई उपस्थिति रही। तत्पश्चात मंचासीन अतिथि माधुरी स्वर्णकार, तृप्ति अग्रवाल,अंजू अग्रवाल का मधुर श्रेष्ठ काव्य पाठ का श्रवण करने को मिला। अध्यक्षता का कार्यभार सँभालने वाली एकता सिंह चौहान ने उद्बोधन व काव्य पाठ किया। पश्चिमी दिल्ली इकाई अध्यक्ष कुसुम लता ‘कुसुम’ ने अंत में धन्यवाद ज्ञापन देकर कार्यक्रम को विधिवत विराम दिया। बाद में स्वादिष्ट भोजन के साथ वार्तालाप चर्चा ने काव्य समागम को अविस्मरणीय बनाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button