न्यूज

डॉ. सुशील दाहिमा ‘अभय’ के कृतित्व पर प्रिया भारती ने प्रस्तुत किया लघु शोध प्रबन्ध

डॉ. सुशील दाहिमा ‘अभय’ के कृतित्व पर प्रिया भारती ने प्रस्तुत किया लघु शोध प्रबन्ध

सुल्तानपुर (उत्तर प्रदेश): संजय गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चौकिया (संबद्ध: डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय) में शोधार्थी प्रिया भारती ने सत्र 2025-26 के अंतर्गत अपना लघु शोध प्रबन्ध सफलतापूर्वक पूर्ण किया है।

प्रिया भारती का यह शोध ‘पत्रकारिता और साहित्य के पुरोधा: डॉ. सुशील दाहिमा ‘अभय’ पर विशेष अध्ययन’ विषय पर आधारित है। उन्होंने यह कार्य शोध निर्देशिका डॉ. शीला सिंह के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न किया।

इस शोध प्रबन्ध में डॉ. सुशील दाहिमा ‘अभय’ के हिंदी साहित्य और पत्रकारिता जगत में दिए गए महत्वपूर्ण अवदान, उनकी विचारदृष्टि एवं विविध साहित्यिक रचनाओं का गहन और विश्लेषणात्मक अध्ययन प्रस्तुत किया गया है। शोध कार्य के पूर्ण होने पर महाविद्यालय परिवार, प्राध्यापकों एवं सहपाठियों ने शोधार्थी प्रिया भारती और शोध निर्देशिका डॉ. शीला सिंह को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button