न्यूज

आचार्य संजय सिंह’ चंदन ‘ की तीन पुस्तक 94 वर्षीय शिक्षा विद प्रो. (डॉ.) राम अवतार सिंह ने किया

धनबाद (झारखंड )
धनबाद के वास्तु विहार कॉलोनी मे वरिष्ठ पत्रकार उमेश तिवारी जी द्वारा आयोजित ” श्री कृष्ण लडडू गोपाल ” जी के जन्म छठी भंडारा के शुभ अवसर पर पूर्व महाप्रबंधक ( पॉवर प्लांट ) एवं धनबाद झारखंड के वरिष्ठ साहित्यकार आचार्य संजय सिंह ‘ चंदन ‘ की तीन ” काव्य संकलन” क्रमशः ” स्वर संग्राम “( खण्ड -2 ) , हे शारदे माँ “, ” ऑपरेशन सिंदूर ” का भव्य विमोचन 94 वर्षीय वरिष्ठ शिक्षाविद् व वाणीज्य के विद्वान , लोकप्रिय अवकाश प्राप्त पूर्व प्राचार्य, सिंदरी कॉलेज सिंदरी श्रद्धेय प्रोफेसर डॉ. राम अवतार सिंह के कर कमलों से संपन्न हुआ !! डॉ राम अवतार सिंह ने कहा कि संजय बाल्य काल से बहुत अच्छा लिखते रहे और आज हमें गर्व है की आचार्य संजय के 13 पुस्तकों का विमोचन मैं अपने हाथों ही किया हूँ !! इनकी लेखनी अन्याय के विरुद्ध आग उगलती है, इन्हें किसी दायरे मे नहीं बाँधा जा सकता है, स्वछंद कवि हैं !
इस अवसर पर एन टी पी सी विंध्यनगर के अवकाश प्राप्त वरिष्ठ महाप्रबंधक मनोज कुमार सिंह, वरिष्ठ पत्रकार उमेश तिवारी, गंगेश झा, राम गोपाल तिवारी, प्रियदीप घोष, रवींद्र उपाध्याय , गणेश पांडेय आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे !!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button